Home Bihar बंगाली लड़की के प्यार में टावर पर चढ़ा युवक

बंगाली लड़की के प्यार में टावर पर चढ़ा युवक

by Live India
Young Man Climbs Tower Bhagalpur Love Bengali Girl

Bhagalpur News : एक युवक बंगाली लड़की के प्यार में बिजली के टावर पर चढ़ गया. जब उससे पूछा गया कि वह इस पर क्यों चढ़ा है तो उसने बताया कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है.

भागलपुर समाचार : बिहार के भागलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की के प्यार में पूर्णिया का एक युवक भागलपुर में हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. सुबह से दोपहर तक वह टावर पर तकरीबन 11 घंटे तक बैठा रहा. लोगों ने जब उसे देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ASP संयम राजा के नेतृत्व में सुल्तानगंज पुलिस ने करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को किसी तरह बहला-फुसलाकर नीचे उतारा. यह मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह करीब 4 बजे युवक टावर पर चढ़ा था.

बंगाली लड़की से करता है प्यार

सुलतानगंज में रहकर वह बिजली मिस्त्री का काम करता है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है. बताया जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई है. इसी वजह से प्रेमी युवक काफी नाराज था और बार-बार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था. इधर सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए. युवक पूर्णिया के रहने वाले अरुण कुमार है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

पहले भी टावर पर चढ़ चुके हैं युवक

इससे पहले बलिया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गाजीपुर और भागलपुर के जगदीशपुर में भी प्रेमिका के लिए युवक टावर पर चढ़ चुके हैं. भागलपुर में दो दिनों में यह दूसरी घटना है. पहली घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलवा छक्का की है, जहां प्रेमिका से शादी की जिद पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. वहीं, दूसरी घटना सुलतानगंज से सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.

आसपास जमा हो गई भीड़

स्थानीय निवासी मनीष कुमार यादव ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे जब वे अपने काम से बाहर निकले, तो देखा कि एक युवक सिमनंदनपुर, मिर्जा चौकी फोर लेन रोड के पास स्थित बिजली के हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा हुआ है. धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. उन्होंने बताया कि युवक काफी देर से टावर पर बैठा हुआ है और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है. सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

Related Articles