Home Latest News & Updates श्रीसंत ने तोड़े हरभजन से सारे नाते

श्रीसंत ने तोड़े हरभजन से सारे नाते

by Live India
Sreesanth breaks ties Harbhajan during IPL

Sreesanth vs Harbhajan : हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच एक बार फिर नया विवाद सामने आया है. श्रीसंत ने भज्जी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है और इसके लिए पुरानी घटना को भी वजह बताया!

श्रीसंत बनाम हरभजन: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास का सबसे चर्चित मामला स्लैपगेट रहा है और यह मुद्दा एक फिर गरमा गया है. मामला यह है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच नया विवाद सामने आया है और पुराने घाव फिर से उभर आए हैं. एक समय दोनों खिलाड़ी इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए थे. लेकिन इस नए मुद्दे ने पुराने जख्मों को फिर से कुरेदने का काम किया है.

ये है पूरा मामला

श्रीसंत ने हरभजन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने स्लैपगेट विवाद पर आधारित एक विज्ञापन से मोटी कमाई की. उन्होंने एक न्यूज चैनल पर साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैंने कभी भी किसी इंटरव्यू में हरभजन के बारे में बात नहीं की, लेकिन ऐसा पहली बार है कि जब मैं उनका जिक्र कर रहा हूं. श्रीसंत ने दावा किया कि उन्होंने इस पर एक विज्ञापन बनाया और करीब 80 लाख रुपये कमा लिए. फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसको इंस्टाग्राम पर शेयर करूं और मैंने उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया.

मैं कभी उस घटना को नहीं भूला सकता

पूर्व तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि अब मेरे और हरभजन के बीच कोई संबंध नहीं बचा है. साथ ही मेरा कोई उनसे व्यक्तिगत रिश्ता भी नहीं रहा. इसके अलावा उस घटना के बाद जब रिश्ते अच्छे हुए तो मैं उन्हें भाई कहने लगा, लेकिन बीते एक-दो महीने जो कुछ हुआ उसके बाद मैंने उन्हें इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया. इसके अलावा श्रीसंत ने कहा कि मैंने 2008 की घटना के लिए भले ही माफ कर दिया हो, लेकिन उसे भुलाया नहीं है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैंने भले ही उस घटना के लिए हरभजन को माफ कर दिया है लेकिन मैं उसको कतई भूला नहीं हूं.

क्या थी साल 2008 की घटना

मामला यह है कि आईपीएल के पहले सीजन 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हरभजन सिंह ने पंजाब किंग्स के प्लेयर श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. उस वक्त यह आईपीएल के इतिहास की सबसे चर्चित घटना बन गई थी और हरभजन सिंह पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया था. इस नए विवाद ने एक बार फिर बता दिया है अभी पुराने घाव भरे नहीं हैं. भले ही दोनों खिलाड़ियों ने समय बीतने के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन हाल ही में हुई घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को कुरेदने का काम किया है.

Related Articles