9
West Bengal: बंगाल में चुनाव को लेकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग घटनाएं सामने आई. इसी बीच आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और मर्डर की पीड़िता की मां का टीएमसी ने विरोध किया.
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और मर्डर की पीड़िता की मां को टीएमसी के विरोध का सामना करना पड़ा. यह घटना उस वक्त हुई जब उत्तरी 24 परगना जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर गईं, जहां पर मतदान किया जा रहा था. उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बूथ परिसर से बाहर निकलने से रोकने का भी आरोप लगाया. यह आरोप मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुई कहा-सुनी हो गई.
बुजुर्ग महिला की कर रही थीं मदद
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जब मैं पोलिंग बूथ से बाहर निकल रही थी. उस वक्त मैंने एक कमजोर महिला को देखा जो काफी कमजोर लग रही थीं और उन्हें चलने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने आगे कहा कि इन सब चीजों को देखने के बाद मैंने वहां मौजूद लोगों से उस महिला को वोट डालने में मदद करने का अनुरोध किया. लेकिन जैसे ही मैं बूथ से बाहर निकली तो उसी वक्त TMC कार्यकर्ताओं ने मुझ पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया और मुझे वहां पर जाने से रोक दिया. इसके बाद केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें उस जगह से निकलने में मदद की.
कार्रवाई करने का आग्रह किया
उन्होंने केंद्रीय बलों से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया कि जो लोग परेशानी खड़ी कर रहे हैं और मतदाताओं को डरा धमका रहे हैं. चुनाव आयोग (EC) के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव पैनल ने इस कथित घटना पर रिपोर्ट मांगी है. टीएमसी के एक स्थानीय नेता ने देबनाथ पर मतदाताओं को प्रभावित करने और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि किसी ने उन्हें धमकी नहीं दी और वह तो बस नाटक कर रही थीं.
चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए आरोप
सोदेपुर इलाके के एक अन्य बूथ पर देबनाथ ने आरोप लगाया कि EVM पर इस तरह से काली स्याही लगाई गई थी कि मतदाताओं को बीजेपी का चुनाव चिह्न दिखाई ही नहीं दे रहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि EVM बटन दबाने के बाद बीप की आवाज तय बीत जाने के बाद भी सुनाई नहीं दी. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था कि वोटिंग मशीन में कोई खराबी आ गई है. बूथ पर एक टीएमसी एजेंट ने बीजेपी उम्मीदवार पर हंगामा करने और चुनाव प्रक्रिया में रुकावट डालने का आरोप लगाया.
समाचार स्रोत: पीटीआई
