West Bengal Election : पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण की वोटिंग हो गई है. अब लोगों में इस बात की दिलचस्पी है कि राज्य में इस बार किसकी सरकार बनेगी? क्या दीदी वापसी करेगी या फिर बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी.
पश्चिम बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान करने का ऐलान किया था. अब दूसरे चरण की वोटिंग भी खत्म हो गई है. इस फेज में 142 सीटों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ. इसी बीच अब सभी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बंगाल में इस बार कौन सत्ता पर काबिज होगा. हर कोई जानना चाहता है कि बंगाल में दीदी का जादू चलेगा या फिर पहली बार राज्य में बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है.
बंगाल में 294 सीटों पर मतदान किया गया है और राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों का बहुमत चाहिए होता है. अगर हम एग्जिट पोल की नतीजों की तरफ देखें तो दीदी की सरकार की विदाई हो रही है और बीजेपी की बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होने जा रही है. साथ ही इस चुनाव के परिणामों को देखने के लिए पाठकों को 4 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा.
ऐसे हैं एग्जिट पोल के नतीजे!
मैट्रिज
- टीएमसी- 125-140
- बीजेपी- 146-161
- अन्य- 6-10
पोल डायरी
- टीएमसी- 99-127
- बीजेपी- 142-171
- अन्य- 5-9
चाणक्य स्ट्रैटजीज
- टीएमसी- 130-140
- बीजेपी- 150-160
- अन्य- 6-10
प्रजा पोल
- टीएमसी- 85-110
- बीजेपी- 178-208
- अन्य- 0-0
पीपल्स पल्स
- टीएमसी- 177-187
- बीजेपी- 95-110
- अन्य- 1-4
पी- मारक्यू
- टीएमसी- 118-138
- बीजेपी- 150-175
- अन्य- 2-6
जनमत पोल्स
- टीएमसी- 195-205
- बीजेपी- 80-90
- अन्य- 4-9
जेवीसी
- टीएमसी- 131-152
- बीजेपी- 138-159
- अन्य- 2-4
क्या दीदी को मिलेगी करारी शिकस्त?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बार चौंकाने वाले हैं. सामने आए 8 सर्वे में से 5 में बीजेपी की बहुमत के साथ सरकार बन रही है. प्रजा पोल ने तो सबसे ज्यादा (178-208 सीटें) सीटों के साथ बीजेपी की बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है. इसके अलावा पोल डायरी, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पी-मारक्यू, मैट्रिज, और जेवीसी जैसी एजेंसियों ने बीजेपी की सरकार बनाने की बात कही है. इन सभी आंकड़ों की तरफ देखा जाए तो बीजेपी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें- बंगाल में फेज-2 की वोटिंग जारी, शाम 5 बजे तक 89.99% हुआ मतदान, कई जगहों पर हिंसा
समाचार स्रोत: पीटीआई
The post West Bengal : Exit Poll के नतीजों में बनी BJP की सरकार! जानें दीदी को कितनी मिली सीट? first appeared on Live Times.
