Home Latest News & Updates बंगाल में रिपोलिंग के दौरान बवाल

बंगाल में रिपोलिंग के दौरान बवाल

by Live India
Uproar During Repolling in Bengal

पश्चिम बंगाल News : पश्चिम बंगाल में 15 केंद्रों पर रिपोलिंग हो रही है. इसी बीच खबर सामने आई है कि टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि वोटर्स को परेशान करने का काम किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल समाचार: पश्चिम बंगाल के दक्षिम 24 परगना जिले की डायमंडर हार्बर और मगराहट पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान किया जा रहा है. इस केंद्र पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी और यह शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इनमें से 11 बूथ मगराहट पश्चिम और 4 डायमंड हार्बर में स्थित हैं. वहीं, निर्वाचन आयोग की जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे तक 55.57 प्रतिशत तक मतदान किया गया है. इसी बीच खबर सामनेआई है कि दक्षिण 24 परगना में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. साथ ही बीजेपी ने कहा कि मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और वोट डालने से रोका भी जा रही है.

EVM से छेड़छाड़ का लगाया गया आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी 15 केंद्रों पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लिया और पुनर्मतदान करने का फैसला किया. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि फलता इलाके में एक मतदान केंद्र पर फूल के निशान पर टेप लगाने की कोशिश की गई. इसका एक फोटो और वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था. इसके बाद मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से कमीशन के पास शिकायतें दर्ज कराई गईं. लोगों ने बूथ कैप्चरिंग और धांधली के आरोप लगाए गए.

क्यों दिया पुनर्मतदान का आदेश?

वेस्ट बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि मतदान के दूसरे फेज में EVM के साथ छेड़छाड़ के करीब 77 शिकायतें या मामले हमारे सामने आए. इसके बाद आयोग की तरफ से चुनौती दी गई कि जिन बूथों पर छेड़छाड़ की गई है वहां पर पुनर्मतदान किया जाएगा.

फलता में लगाया टीएमसी पर लगे गंभीर आरोप

मगराहट और डायमंड हार्बर सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग के दौरान शनिवार फलता विधानसभा के एक बूथ पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने धमकाने का काम कर रहे हैं. इसके बाद इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगाने काम किया. लोगों ने आरोप लगाया की टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटर्स को धमकाने का काम किया और तीन बजे के वोट देने से भी रोका.

Related Articles