Home Latest News & Updates महिला क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान

महिला क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान

by Live India
Indian Women Squad for World Cup Announced

15

Women’s T20 World Cup : इस साल खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने मुंबई स्थित ऑफिस में मीटिंग करने के बाद टीम के बारे में जानकारी दी.

2 मई 2026

महिला टी20 विश्व कप: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. मुंबई में स्थित BCCI ऑफिस में मीटिंग होने के बाद इस टीम का चयन किया गया. भारतीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी और पिछली बार भी हरमनप्रीत की कप्तानी में ही टीम इंडिया पहली बार विश्व कप विजेता बनी थी. इसी बीच अब टीम की नजरें टी-20 विश्व कप पर भी टिकी हुई हैं. बता दें कि महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट को 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में भी खेलेगी.

क्या है टीम में खास बात?

टी-20 विश्व कप के लिए चुने गए स्क्वाड में अनकैप्ड नंदिनी शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को भी टीम में मौका दिया गया है. वहीं, प्रतिका रावल को BCCI ने बाहर बैठाने का फैसला किया है और ऑलराउंडर अमनजोत कौर चोट की वजह से टीम में जगह नहीं बना सकीं. इसके अलावा नंदिनी एक मध्यम गति की गेंदबाज हैं और उन्होंने इस बार WPL में 10 मैचों में 17 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था.

जानें क्या बोला BCCI

वहीं, BCCI ने महिला क्रिकेट टीम का ऐलान करने के साथ अपनी पोस्ट में लिखा कि BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने ICC महिला T20 विश्व कप 2026, इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज़ और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच के लिए Team India की टीम की घोषणा की.

विश्व कप से पहले होगी इंग्लैंड से खेलेगी सीरीज

टी-20 विश्व कप खेलने से पहले भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत 28 मई से होगी और दोनों टीमों को एक बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने का अहम मौका मिलेगा.

टी-20 विश्व कप का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना काइल जैमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा; BCCI ने लगाई फटकार!

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles