15
Vijay TVK: विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने चुनावी नतीजों में बड़ी-बड़ी पार्टियों को हवा में उड़ा दिया है. इस बार थलापति ने सबसे ज्यादा DMK को नुकसान पहुंचाया है और उनकी पार्टी अभी भी 22 सीटों पर आगे चल रही है.
विजय टीवीके: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन हो रहा है. यहां Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) के नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के हाथों सत्ता जा रही है और एक्टर से नेता बने विजय के हाथों सत्ता आती हुई दिख रही है. जी हां, यहां जोसेफ विजय की मात्र 2 साल पहले बनी पार्टी यानी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) अपनी सरकार बनाने जा रही है. तमिलनाडु की राजनीति में यह बड़ा परिवर्तन विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के आने के बाद हुआ है.
दो सीटों से लड़े चुनाव
तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों के लिए बीते 23 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान हुआ था. वहीं, इसके नतीजे आज यानी 4 मई 2026 को आए. इस चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय ने खुद दो विधानसभा सीटों से अपनी राजनीतिक किस्मत को आजमाया था और वे इसमें शानदार सफल भी हो गए. विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर दोनों सीटों से विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है.

पेरम्बूर
टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने पेरम्बूर सीट से अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से 53715 वोटों से जीत हासिल की है. विजय ने DMK के आरडी शेखर को बड़े अंतर से हरा दिया
तिरुचिरापल्ली ईस्ट
साथ ही विजय ने तमिनलाडु में तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से भी चुनाव लड़ा था और वह इस सीट से 23 राउंड की वोटिंग होने के बाद 26586 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट से विजय से पीछे DMK के S. INIGO IRUDAYARAJ चल रहे हैं.
2024 में बनी थी एक्टर विजय की पार्टी TVK
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने साल 2024 के फरवरी महीने में अपनी नई नवेली पार्टी के साथ तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखी थी. उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना की और इस साल यानी 2026 के विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे. इस चुनाव में इनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के नए ‘किंग’ होंगे विजय, कोलाथुर से CM स्टालिन हारे; देखें सभी 234 सीटों के नतीजे
समाचार स्रोत: ईसीआई
