8
12 मई, 2026
नवीनतम ओटीटी रिलीज़: अगर आप हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ और फिल्मों का इंतज़ार करते हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके लिए किसी एंटरटेनमेंट फेस्ट से कम नहीं हैं. इस बार OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, रोमांस, साइंस-फिक्शन और डार्क कॉमेडी का ऐसा तड़का लगने वाला है, जो आपकी पूरी वॉचलिस्ट बदल देगा. एक तरफ सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर बनकर करप्शन और पावर के खतरनाक खेल में फंसते नजर आएंगे. दूसरी तरफ रणवीर सिंह कराची की अंडरवर्ल्ड दुनिया में अपना सबसे खतरनाक मिशन पूरा करते दिखेंगे. वहीं मार्वल फैंस के लिए जॉन बर्नथल फिर से ‘द पनिशर’ बनकर लौट रहे हैं. इतना ही नहीं, ‘मनी हाइस्ट’ यूनिवर्स का बर्लिन फिर से एक बड़ी चोरी की प्लानिंग करता दिखेगा और ‘गुड ओमेंस’ का फिनाले आखिरकार फैंस को लंबे इंतजार के बाद अलविदा कहेगा. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली सबसे धमाकेदार OTT फिल्मों और सीरीज़ के बारे में.

प्रोजेक्ट हेल मैरी-11 मई
रयान गॉसलिंग की नई साइंस-फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज़ मानी जा रही है. फिल्म में वो रायलैंड ग्रेस नाम के एक सिंपल साइंस टीचर का रोल निभा रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वो अचानक एक स्पेसक्राफ्ट में अकेले जागता है. उसे याद नहीं रहता कि वो कौन है और वहां कैसे पहुंचा. धीरे-धीरे उसकी याददाश्त लौटती है और उसे पता चलता है कि धरती एक बड़े संकट से गुजर रही है. सूरज खत्म होने की कगार पर है और धरती बर्फीले युग में बदल रही है. इंसानियत को बचाने की आखिरी उम्मीद वही है. जब तक वो कुछ समझ पाता है, तब उसे स्पेस में एक अनजान साथी मिलता है. फिल्म में साइंस, इमोशन और ह्यूमर का शानदार बैलेंस देखने को मिलेगा. इस फिल्म को आप एप्पल टीवी और प्राइम वीडियो, दोनों पर देख पाएंगे.
यह भी पढ़ेंःमराठी सिनेमा का नया इतिहास, Riteish Deshmukh की Raja Shivaji 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार

द पनिशर: वन लास्ट किल- 12 मई
मार्वल यूनिवर्स का सबसे खतरनाक और इमोशनल किरदार फ्रैंक कैसल एक बार फिर वापसी कर रहा है. जॉन बर्नथल इस खास MCU स्पेशल में ‘द पनिशर’ के रोल में दिखाई देंगे. कहानी में फ्रैंक वायलेंस से दूर एक नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन सिचुएशन उसे फिर उसी अंधेरी दुनिया में खींच लाती हैं, जिससे वो निकलना चाहता था. ये 60 मिनट का स्पेशल “डेयरडेविल: बॉर्न अगेन” के दूसरे सीजन से भी जुड़ा हुआ है और आगे आने वाली ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कहानी को भी सेटअप करेगा. ऐसे में अगर आप भी हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं और मार्वल्स यूनिवर्स के फैन हैं, तो जियो हॉटस्टार पर इस शो को देखना ना भूलें.

अनटोल्ड यूके: जेमी वार्डी- 12 मई
फुटबॉल फैंस के लिए ये डॉक्यूमेंट्री किसी इंस्पायरिंग फिल्म से कम नहीं होगी. इसमें जेमी वार्डी की लाइफ की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने फैक्ट्री में काम करने से लेकर प्रीमियर लीग चैंपियन बनने तक का सफर तय किया. कभी क्लब से बाहर कर दिए गए वार्डी ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से इंग्लैंड फुटबॉल के सबसे बड़े स्टार्स में जगह बनाई. डॉक्यूमेंट्री में उनकी पर्सनल लाइफ और स्ट्रगल को शानदार तरीके से दिखाया गया है. आप इसे 12 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

बिटवीन फादर एंड सन- 13 मई
बिटवीन फादर एंड सन एक मैक्सिकन थ्रिलर फिल्म है, जो रिश्तों की कहानी है. एक सक्सेसफुल वकील रेजिना अपने मंगेतर की फैमिली से मिलने जाती है, लेकिन वहां उसका रिश्ता उसके बेटे के साथ एक खतरनाक मोड़ ले लेता है. इसके बाद फैमिली के भीतर दबे राज और धोखे सामने आने लगते हैं. सीरीज़ में रोमांस और सस्पेंस का डार्क कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. अगर आप भी थ्रिलर कंटेंट के शौकीन हैं जो इसे 13 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

गुड ओमेन्स: द फिनाले- 13 मई
लंबे इंतजार के बाद ‘गुड ओमेंस’ आखिरकार अपने फिनाले एपिसोड के साथ लौट रहा है. इस बार एज़िराफेल हेवन का सुप्रीम आर्कएंजेल बन चुका है और उसे ‘सेकंड कमिंग’ की तैयारी करनी है. दूसरी तरफ क्रॉली अपने टूटे रिश्ते और दुनिया को बचाने की लड़ाई के बीच फंसा है. माइकल शीन और डेविड टेनेंट की जोड़ी एक आखिरी बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी. फैंस के लिए ये एपिसोड काफी इमोशनल भी हो सकता है. वैसे, ये शो अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा.

धुरंधरः द रिवेंज- 14 मई
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिरकार OTT पर आ रही है. थिएटर्स में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म का इंतजार लंबे टाइम से हो रहा था. रणवीर सिंह यहां हमजा अली मजारी नाम के अंडरकवर एजेंट बने हैं, जो कराची के क्राइम वर्ल्ड में ‘शेर-ए-बलोच’ बनकर आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश कर रहा है. फिल्म में अर्जुन रामपाल एक बहुत खतरनाक ISI ऑफिसर मेजर इकबार के रोल में हैं. वहीं आर. माधवन और संजय दत्त ने भी शानदार काम किया है. ये फिल्म बड़े स्केल का एक्शन, पॉलिटिकल ड्रामा और इमोशन लेकर आई है, जिसे लोग मिस करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर को आप 14 मई से जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे.

सोलमेट- 14 मई
सोलमेट जापानी ड्रामा है, जो दोस्ती, दर्द और रिश्तों की इमोशनल कहानी है. दो अलग-अलग देशों के दो लोग अपनी जिंदगी के सबसे बुरे टाइम से गुज़र रहे हैं. वक्त के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता जाता है और कहानी इमोशनल मोड़ लेती है. अगर आपको जापानी सीरीज़ पसंद हैं, तो आपके पास इस हफ्ते ये अच्छा ऑप्शन है. आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
यह भी पढ़ेंःबेला चाओ! Money Heist के फैंस के लिए Good News, प्रोफेसर की टोली फिर करेगी Netflix पर धमाका!

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2- 15 मई

एग्ज़ाम- 15 मई
तमिल डायरेक्टर ए. सरकुनम की ये वेब सीरीज़ तमिलनाडु में होने वाले प्रतियोगी एग्ज़ाम पेपर लीक जैसे सीरियस इश्यू पर बेस्ड है. कहानी एक रहस्यमयी लड़की की है, जो करप्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू करती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एजुकेशन सिस्टम के काले सच सामने आते जाते हैं. प्राइम वीडियो की इस नई वेब सीरीज़ में सोशल इश्यूज़ को थ्रिलिंग अंदाज में दिखाया गया है.

कर्तव्य- 15 मई
सैफ अली खान लंबे टाइम के बाद पुलिस यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वो पवन नाम के पुलिस ऑफिसर बने हैं, जो अपनी सिक्योरिटी में मौजूद एक जर्नलिस्ट को बचाने में असफल हो जाता है. इसके बाद शुरू होती है सत्ता, राजनीति और भ्रष्टाचार की खतरनाक जांच. मामला इतना उलझ जाता है कि खतरा उसके अपने परिवार तक पहुंच जाता है. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ रासिका दुग्गल, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे. आप इस फिल्म को 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.

द वंडरफूल्स- 15 मई
अगर आपको k- ड्रामा पसंद हैं, तो आपके लिए भी इस हफ्ते बहुत कुछ है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली ‘द वंडरफूल्स’ 1999 के बैकग्राउंड पर बनी ये कोरियन सीरीज़ कॉमेडी और सुपरपावर का मजेदार कॉम्बिनेशन है. इसमें 4 आम लोगों को अचानक शक्तियां मिलती हैं, लेकिन प्रोब्लम ये है कि उन्हें अपनी ताकतों को कंट्रोल करना नहीं आता. एक लड़की बिना कंट्रोल के टेलीपोर्ट होने लगती है और बाकी लोग भी अजीब शक्तियों से परेशान हो जाते हैं.
हल्के-फुल्के एंटरटेनमेंट के लिए ये शो परफेक्ट हो सकता है.

इट्स नॉट लाइक दैट-15 मई
ये फैमिली ड्रामा दो सिंगल पैरेंट्स की लाइफ पर बेस्ड है. एक तरफ हाल ही में पत्नी खो चुका पादरी है, तो दूसरी तरफ तलाकशुदा महिला. दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगते हैं, लेकिन उनके रिश्ते के रास्ते में उनका पास्ट आ जाता है. इमोशन और फैमिली की उलझनों के बीच दोनों, क्या फैसला लेंगे, ये जानने के लिए आपको शो देखना पड़ेगा. आप इसे 15 मई से प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे.

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मिन-15 मई
नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ का पॉपुलर कैरेक्टर बर्लिन फिर एक नई चोरी की प्लानिंग के साथ वापस आ रहा है. इस बार निशाना एक फेमस पेंटिंग है, लेकिन असली खेल बदला और ब्लैकमेल का है. बर्लिन की टीम एक बार फिर शानदार स्टाइल, दिमागी खेल और रोमांच से भरपूर मिशन पर निकलती है. अगर आप भी ‘मनी हाइस्ट’ की शानदार टीम को मिस कर रहे थे, तो बर्लिन देखकर इस कमी को पूरा कर रहे हैं. ये शो 15 मई से प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो जाएगा.
भी यह भी पढ़ेंः‘राजा शिवाजी’ में रितेश ने निभाया शिवाजी का किरदार, फिल्म देखने से पहले जानें वीर छत्रपति का इतिहास

परफेक्ट मैच सीजन 4 एंड मोर- 13 मई
रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए ‘परफेक्ट मैच’ का नया सीजन भी आ रहा है. अलग-अलग डेटिंग शोज के कंटेस्टेंट्स एक ही विला में रहेंगे, जहां रिश्ते बनेंगे, टूटेंगे और गेम के साथ आगे बढ़ेगा. ये शो 13 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होग. वहीं, इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने के लिए वेब सीरीज ‘ऑफ कैंपस’ भी है. कॉलेज रोमांस पर बेस्ड ये सीरीज़ एक हॉकी प्लेयर और म्यूजिक स्टूडेंट की कहानी है. नकली डेटिंग से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे असली प्यार में बदल जाता है. यंग एडल्ट रोमांस पसंद करने वालों के लिए प्राइम वीडियो का ये शो खास हो सकता है.
कहा जा सकता है कि इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह की ऑडियन्स के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. अगर आपको हाई-वोल्टेज एक्शन पसंद है तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘कार्तव्य’ आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए. वहीं साइंस-फिक्शन और फैंटेसी फैंस ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘गुड ओमेंस: द फिनाले’ मिस नहीं करना चाहेंगे. अब बस पॉपकॉर्न तैयार रखिए और अपनी वॉचलिस्ट अपडेट कर लीजिए, क्योंकि ये पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरा रहने वाला है.
यह भी पढ़ेंः 2026 का महा-मुकाबला! यश का Toxic अवतार या रणबीर की Ramayana; कौन रचेगा इतिहास?
