14
NEET PG 2026 Paper Leak: नीट यूजी परीक्षा पर NTA ने बड़ा फैसला लिया है. एजेंसी ने परीक्षा को रद्द कर दिया है और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. साथ ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा.
नीट पीजी 2026 पेपर लीक: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक मामला सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया है. अब आगे की जांच CBI को सौंप दी गई है. साथ ही बोर्ड ने परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला लिया है और इसको लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी. जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने फैसला लिया है कि इस मामले की जांच CBI को सौंपी जाए, ताकि इसमें लगाए आरोपों की गहनता के साथ जांच हो सके और संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके.
जांच में NTA करेगी CBI सहयोग
वहीं, जांच में NTA पूरी तरह CBI को सहयोग करेगी. एजेंसी जरूरी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता मुहैया कराएगी. इसके अलावा दोबारा परीक्षा के लिए नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करना पड़ेगा. जो शुल्क पहले ही जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा. वहीं, NTA अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करते हुए परीक्षा को फिर से आयोजित करवाएगी.
3 मई को हुई थी देश भर में परीक्षा
गौरतलब हो कि नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 3 मई को देश भर में आयोजित करवाई गई थी. इसके बाद राजस्थान के सीकर से नीट यूजी 2026 पेपर लीक का मामला सामने आया था. फिर राजस्थान पुलिस (SOG) ने मामले की जांच शुरू कर दी और जांच के दौरान SOG को लगा कि ऐसी कोई परीक्षा लीक नहीं हुई है. हालांकि, इसके बाद SOG ने माना कि नीट यूजी 2026 गेस पेपर जो सामने आया है वह ऑरिजिनल एग्जाम से बिल्कुल मिलता जुलता है.
जानकारी से पता चला कि गेस पेपर से करीब 120 सवाल मैच कर रहे थे, जिसमें केमिस्ट्री के 30 और बायोलॉजी के 90 सवाल थे. वहीं, नीट में करीब 180 सवाल पूछे जाते हैं. वहीं, एडिशनल डीजीपी (SOG) विशाल बसंल ने कहा कि जांचकर्ताओं को परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रसारित किए जा रहे 400 प्रश्नों का एक सेट मिला, जिनमें 120 सवाल ऐसे हैं जो नीट परीक्षा से काफी मिलते जुलते हैं.
समाचार स्रोत: पीटीआई
