Home Latest News & Updates चुनावों में BJP को बूथों से सफलता मिली- मंत्री

चुनावों में BJP को बूथों से सफलता मिली- मंत्री

by Live India
Union Minister State Finance BJP Achieved Success Elections Booths

UP News : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू कर दी है. इससे पहले बीजेपी ने कार्यकर्ताओं और जिला स्तर के नेता के साथ मीटिंग की. साथ ही आने वाली चुनाव की चुनौतियों पर समीक्षा की.

यूपी समाचार: BJP के प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष के पास न कोई नीति है, न कार्यक्रम है और न ही कोई कार्ययोजना. विपक्ष केवल झूठ, भ्रम और शोर मचाने के हथकंडे अपना रहा है. ऐसे में BJP कार्यकर्ताओं को अधिक सजग होकर विपक्ष के प्रत्येक झूठ का घर-घर जाकर पर्दाफाश करना होगा. बता दें कि वह मंगलवार को BJP के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे.

कार्य योजना पर हुई विस्तार से चर्चा

बैठक में जिला समितियों, मंडल समितियों, शक्ति केन्द्र एवं बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2027 के लिए प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय का लक्ष्य लेकर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि विगत चुनावों में जिन बूथों पर BJP को सफलता मिली, वहां पर जीत के अंतर को और अधिक बढ़ाने का काम किया जाए. इसके अलावा कमजोर बूथों पर विशेष परिश्रम करके उन्हें भाजपा के अनुकूल बनाया जाए.

2027 का मिला लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 से बड़ी विजय 2027 में प्राप्त करने के संकल्प के साथ कार्य करना है. बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की क्षमता का उपयोग, सामूहिकता और समन्वय तथा प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करना ही प्राथमिकता होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह कार्य मंडल, बूथ और शक्तिकेन्द्र की मजबूत संरचना, परिश्रमी कार्यकर्ताओं तथा प्रभावी संगठनात्मक कार्यक्रम के क्रियान्वयन से ही संभव होगा.

प्रत्येक महीने होगी समिति की समीक्षा

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने जिला समिति, मंडल समिति, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ समितियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह नियमित बैठकों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जिला समितियों की बैठकें प्रत्येक माह की 01 से 15 तारीख के बीच आयोजित होंगी. वहीं, माह के प्रथम सप्ताह में मंडल समिति और तृतीय सप्ताह में शक्तिकेन्द्र की बैठकें नियमित रूप से सम्पन्न की जाएं. माह के अंतिम सप्ताह में मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ समिति की बैठकें आयोजित होंगी.

कार्यकर्ताओं की जाए लिस्ट

प्रदेश महामंत्री ने यह भी कहा कि प्रत्येक बैठक संगठनात्मक कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय, सहयोग और सामंजस्य के सूत्र पर आधारित होनी चाहिए. आगामी समय में विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा. धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूर्ण हो रहा है. प्रत्येक बूथ पर पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करके उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों में सक्रिय किया जाए. साथ ही संगठन की विचारधारा से जुडे़ं लोगों को भी पार्टी कार्य में जोड़ने का काम करना है.

यह भी पढ़ें- केरल CM के लिए 10 जनपथ पर मंथन: मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक हो सकता है फैसला

Related Articles