Home Lifestyle ये 6 Hair Accessories मिनटों में बदल देंगी आपका समर लुक

ये 6 Hair Accessories मिनटों में बदल देंगी आपका समर लुक

by Live India
ये 6 Hair Accessories मिनटों में बदल देंगी आपका समर लुक

Hair Accessories: गर्मियों में हैवी हेयरस्टाइल की बजाय सही हेयर एक्सेसरीज चुनना ज्यादा स्मार्ट ऑप्शन है. ये न सिर्फ आपके बालों को मैनेज करने में मदद करती हैं, बल्कि पूरे लुक को ट्रेंडी और फैशनेबल भी बना देती हैं. ऐसे में आपके लिए हेयर एक्सेसरीज का ट्रेंडी कलेक्शन लेकर आए हैं.

14 मई, 2026

गर्मियों के मौसम में बालों को स्टाइल करना अक्सर मुश्किल लगने लगता है. पसीना, चिपचिपाहट और गर्म हवा की वजह से खुले बालों को संभालना आसान नहीं होता. ऐसे में ज्यादातर लड़कियां सिंपल बन, पोनीटेल या ब्रेडेड हेयरस्टाइल चुनते हैं. लेकिन अगर इन्हीं आसान हेयरस्टाइल में थोड़ा स्टाइल जोड़ दिया जाए, तो आपका पूरा लुक मिनटों में ग्लैमरस और ट्रेंडी दिख सकता है. इस समर सीजन कुछ स्टाइलिश हेयर एक्सेसरीज आपके सिंपल हेयरस्टाइल को फैशनेबल बनाने का काम कर सकती हैं. खास बात ये है कि इन्हें यूज करना भी काफी ईजी होता है.

क्लॉ क्लिप

इन दिनों क्लॉ क्लिप फिर से ट्रेंड में है. गर्मियों में मैसी बन या हॉप-अप हेयरस्टाइल के साथ क्लॉ क्लिप बहुत स्टाइलिश लगती है. ये बालों को कंफर्टेबल तरीके से बांधती भी है और आपके लुक को फैशनेबल टच भी देती है. पेस्टल और फ्लोरल डिजाइन वाली क्लिप्स समर वाइब के लिए परफेक्ट हैं.

स्क्रंचीज़

सिंपल और नॉर्मल रबर बैंड की जगह अगर आप साटिन या ऑर्गेंजा स्क्रंचीज का इस्तेमाल करें, तो आपकी पोनीटेल भी काफी ट्रेंडी दिख सकती है. बड़े और फ्लफी स्क्रंचीज इन दिनों कॉलेज और कैजुअल आउटिंग लुक में खूब पसंद किए जा रहे हैं.

हेयर बैंड

गर्मियों में फ्रिजी बालों को संभालने के लिए हेयर बैंड सबसे ईजी और स्टाइलिश ऑप्शन है. प्रिंटेड, नॉटेड या पैडेड हेयर बैंड कैजुअल ड्रेस से लेकर वेस्टर्स आउटफिट तक, हर लुक में अच्छा लगता है. बीच वेव्स या लो बन के साथ हेयर बैंड काफी एलिगेंट दिखता है.

मिनी क्लिप्स

छोटी कलरफुल या पर्ल मिनी क्लिप्स इस टाइम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं. फ्रंट सेक्शन में इन क्लिप्स को लगाकर आप बहुत क्यूट लुक पा सकती हैं. खासकर छोटे बालों और लेयर्ड हेयरकट पर ये एक्सेसरीज काफी अच्छी लगती हैं.

रिबन एक्सेसरीज

अगर आप अपने हेयरस्टाइल को थोड़ा सॉफ्ट टच देना चाहती हैं, तो रिबन एक्सेसरीज ट्राई कर सकती हैं. हाई पोनीटेल, ब्रेड या बन के साथ ये बेहद खूबसूरत लगती हैं. ये सिंपल हेयरस्टाइल को भी क्लासी बना देती है.

पर्ल पिन्स

छोटी-छोटी पर्ल हेयर पिन्स हर उम्र की लड़कियों पर अच्छी लगती हैं. इन्हें साइड पार्टेड हेयर , लो बन या स्लीक हेयरस्टाइल के साथ लगाया जा सकता है. ये एक्सेसरीज खासतौर पर समर पार्टीज और फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट रहती हैं.

यह भी पढ़ेंः गर्मियों में चाहिए स्टाइल के साथ पूरा आराम? ट्राई करें ये सुपर कंफर्टेबल Sleeveless Kurta सेट्स

Related Articles