Home Latest News & Updates बदमाशों पर काल बनकर टूटी UP पुलिस!

बदमाशों पर काल बनकर टूटी UP पुलिस!

by Live India
Muzaffarnagar police descended criminals embodiment death

UP News : मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस बदमाशों पर काल बनकर बरस रही है. अपनी एक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 घंटे के अंदर 4 बदमाशों को मुठभेड़ में 6 बदमाशों को घायल कर दिया. इन बदमाशों के पास 6 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, एक महिंद्र एक्सयूवी कार और एक टेंपो जब्त किया है.

यूपी समाचार: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस गुरुवार देर रात बदमाशों पर काल बनकर बरसी है. इसके चलते 4 घंटे के अंदर 4 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की 4 बड़ी मुठभेड़ हुई है. इस दौरान 20 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश समेत 6 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. साथ ही इनके पास से पुलिस ने 6 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, एक महिंद्र एक्सयूवी कार, एक टेंपो और लाखों रुपए की कीमत का चोरी का माल भी बरामद किया है.

चार कोतवाली में हुई मुठभेड़

दरसअल, देर रात बुढ़ाना कोतवाली, नगर कोतवाली, नई मंडी कोतवाली और शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इन नगर कोतवालियों से एक 20 हज़ार रुपये का इनामी गैंगस्टर वांछित बदमाश नितिन उर्फ हरिओम, बुढ़ाना कोतवाली से सोनू उर्फ भूरा और मोबीन, नई मंडी कोतवाली से नाबालिक हिंदू युवती को नाम बदलकर भागकर लेकर धर्म परिवर्तन करने का आरोपी मोनू उर्फ शाहरुख सहित शाहपुर थाना क्षेत्र में अंतरराज्जीय चोर गिरोह के दो सदस्य मोनू उर्फ इसरार और जफर पुलिस की गोली से घायल हुए हैं. इन सभी 6 अभियुक्तों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

पुलिस ने डिफेंस में किया फायर

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए जनपद मुजफ्फरनगर में शासन की मंशा के अनुरूप अपराध और अपराधी पर कार्रवाई के अनुरूप जो चल रही है. उसी के संदर्भ में मैं कहना चाहूंगा कि टोटल चार पुलिस के साथ हमारी मुठभेड़ हुई है. इस दौरान 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पास 6 तमंचे भी बरामद किए हैं. SSP ने आगे कहा कि इन छह बदमाशों में से चार मेरठ के रहने वाले हैं. एक बदमाश का गाजियाबाद का रहने वाला है और एक बदमाश नई मंडी मुजफ्फरनगर क्षेत्र का रहने वाला है. अलग-अलग मामलों में चोर, लुटेरे, गौकश तथा लड़की के साथ छेड़खानी दुष्कर्म करने वाले 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपने डिफेंस में फायर किया और उसके बाद बदमाशों के पैर में गोली लगी है. साथ ही आवश्यक चिकित्सा भी करवाई है.

3-4 घंटों तक चली मुठभेड़

नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. तीन-चार घंटों तक चली मुठभेड़ में ये बदमाश पुलिस ने दबोचे हैं. हालांकि, घायलों को पुलिस ने प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं, पुलिस ने डिफेंस में जब उस पर फायर किया तो बदमाशों को गोली लग गई. साथ ही पुलिस पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Related Articles