5
Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्धविराम हो गया है. इसी बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी कर दी है कि जितनी जल्द हो सके उन्हें ईरान छोड़ देना चाहिए.
ईरान युद्धविराम: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी जंग के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम का ऐलान कर दिया है. इससे अब उम्मीद की जा रही है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव में काफी कमी आ सकती है. अब ईरान और अमेरिका किसी बातचीत के माध्यम से इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा. युद्धविराम के बीच भारत ने ईरान में रह रहे नागरिकों के लिए एडवाइजरी की है. एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि जितनी जल्द हो सके भारतीय बाहर निकल जाएं. भारत ने यह अपील इसलिए की है कि कहीं युद्धविराम के बीच दो हफ्ते तक चलने वाली बातचीत में सहमति नहीं बन पाती है तो ये युद्ध फिर से शुरू न हो जाए.
बिना परामर्श कही नहीं पहुंचे भारतीय
ईरान में स्थित भारतीय एंबेसी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि 07 अप्रैल 2026 को युद्धविराम और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे दूतावास के समन्वय से और दूतावास की तरफ से सुझाए गए मार्गों के माध्यम से शीघ्रता से ईरान को छोड़ देना चाहिए. साथ ही भारत ने यह भी सलाह दी कि पूरे परामर्श और समन्वय के बिना किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचने का प्रयास कतई नहीं करें. इसके अलावा ईरान स्थित भारतीय एंबेसी ने आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं +989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359. साथ ही एंबेसी ने ये cons.tehran@mea.gov.in मेल आईडी भी दी है.
ईरान में भारत (@भारत_ईरान_में) भारतीय दूतावास, तेहरान द्वारा जारी एक सलाह पोस्ट करता है।
“07 अप्रैल 2026 की सलाह को जारी रखते हुए, और हाल के घटनाक्रमों के आलोक में, ईरान में अभी भी मौजूद भारतीय नागरिकों को दृढ़तापूर्वक सलाह दी जाती है कि वे समन्वय में शीघ्रता से ईरान से बाहर निकलें… pic.twitter.com/tlPOZjQk4p
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 8 अप्रैल 2026
इससे पहले भी जारी की थी एडवाइजरी
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने के करीब भारतीय दूतावास ने 48 घंटे बाद एडवाइजरी कर दी थी. इससे पहले मंगलवार को दूतावास ने एक एडवाइजरी करके ईरान में मौजूद भारतीयों को 48 घंटे तक अपने-अपने स्थानों पर रहने का निर्देश दिया गया था. इसके अलावा दूतावास ने अपने नागरिकों को सैन्य प्रतिष्ठानों, पावर ग्रिड और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों से बचने का आग्रह किया था.
1800 लोगों को लाया जा चुका है भारत
आपको बताते चलें कि 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त हमले ईरान पर किए थे. उस वक्त वहां पर 9 हजार नागरिकों पर मौजूद थे. साथ इसमें अभी तक 1800 लोग भारत पहुंच चुके हैं और बाकी बचे लोगों को भारत जल्द लेकर आने के लिए प्लान बना रहा है. बता दें कि बुधवार को ट्रंप ने 8 बजे की अपनी डेडलाइन से करीब 2 घंटे पहले ही युद्धविराम का ऐलान कर दिया है और ईरान ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का ऐलान कर दिया है. इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि दोनों देशों के बीच में 10 अप्रैल से बातचीत शुरू होगी और ईरान ने अमेरिका के सामने अपना सूत्रीय वाला प्रस्ताव भी रख दिया है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
