Home मनोरंजन Drishyam 3 ने रिलीज से पहले ही मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर बवाल

Drishyam 3 ने रिलीज से पहले ही मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर बवाल

by Live India
Drishyam 3 ने रिलीज से पहले ही मचा दिया बॉक्स ऑफिस पर बवाल

11

दृश्यम 3: मलयालम सिनेमा की सबसे पॉपुलर थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी में से एक दृश्यम अब अपने तीसरे पार्ट के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई है. मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं. इस बार कहानी पहले से ज्यादा खतरनाक और इमोशनल है. डायरेक्टर जीतू जोसेफ की इस फिल्म को लेकर ऑडियन्स में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनियाभर में फिल्म की प्री-सेल्स 28 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है. माना जा रहा है कि रिलीज़ के पहले ही ये आंकड़ा 30 से 31 करोड़ रुपये तक जा सकता है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है.

शानदार रिस्पॉन्स

केरल में फिल्म को सबसे स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स मिला है. यहां एडवांस बुकिंग लगभग 5.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. भारत के बाकी हिस्सों में भी मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों जगह टिकट तेजी से बिक रहे हैं. तेलुगु, तमिल और कन्नड़ डब वर्जन की वजह से फिल्म की पहुंच और भी बढ़ गई है. इसके अलावा विदेश में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं है. खासतौर पर गल्फ कंट्रीज में मोहनलाल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का असर साफ दिख रहा है. इसके अलावा नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में भी टिकटों की बिक्री काफी तेज है. यही वजह है कि ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है.

दमदार कहानी

फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछले पार्ट खत्म हुए थे. जॉर्जकुट्टी अपनी फैमिली को बचाने के लिए जो राज दफन किए थे, अब वही फिर से सामने आता दिख रहा है. इस बार हालात ज्यादा उलझे हुए हैं और खतरा पहले से बड़ा नजर आ रहा है. जॉर्जकुट्टी अपनी शांत जिंदगी जीने की कोशिश करता है, लेकिन पुराने जख्म दोबारा खुलने लगते हैं. इस बार भी फिल्म में नए सबूत सामने आते हैं, जिससे जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार एक और खतरनाक खेल में फंस जाता है. इस बार कहानी सिर्फ सस्पेंस की नहीं है, बल्कि इमोशनल प्रेशर भी काफी ज्यादा होगा. कुछ नए कैरेक्टर्स कहानी में ऐसे मोड़ लाते हैं जो ऑडियन्स को लगातार चौंकाते रहते हैं.

यह भी पढ़ेंःतीन दिन अस्पताल में भर्ती थे Amitabh Bachchan! सामने आई असली वजह, बिग बी ने कविता से दिया जवाब

बेहतरीन स्टारकास्ट

फिल्म में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्धीक, आशा शरथ, शांति मायादेवी और वीणा नंदकुमार भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. खासतौर पर वीणा नंदकुमार का कैरेक्टर कहानी का खास हिस्सा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शन हैं. फिल्म का पहला हाफ काफी शानदार है. जीतू जोसेफ ने बिना ज्यादा शोर-शराबे वाले थ्रिलर के, एक सधी हुई कहानी दिखाई है.

मोहनलाल का बर्थडे

इस बार फिल्म की रिलीज मोहनलाल के जन्मदिन के मौके पर हुई है, जिससे फैंस की खुशी और भी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं. कई स्टार्स ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया. मंजू वारियर, पृथ्वीराज सुकुमारन और कुंचाको बोबन जैसे कलाकारों ने पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं, फैंस का मानना है कि दृश्यम 3 मोहनलाल की तरफ से उनके चाहने वालों के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट है.

ओटीटी रिलीज़

ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स के अनुसार, थिएटर रन पूरा होने के बाद फिल्म जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है. फिलहाल दर्शकों का पूरा फोकस बड़े पर्दे पर जॉर्जकुट्टी की वापसी देखने पर है.

यह भी पढ़ेंः अस्पताल के बाहर फूटा Salman Khan का गुस्सा, पपराजी को दी वॉर्निंग; कहा-‘लड़ना नहीं भूला’

Related Articles