Home Latest News & Updates Gold Silver Rate: चांदी में 1600 रुपये की तेजी, तो सोना हुआ धड़ाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

Gold Silver Rate: चांदी में 1600 रुपये की तेजी, तो सोना हुआ धड़ाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

by Live India
Gold Silver Rate

सोना चांदी का भाव: पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने देश में तेल-गैस की कीमतों को प्रभावित करने के अलावा कीमती धातुओं के भी दाम को प्रभावित किया है. मालूम हो कि भारत करीब 80 फीसदी से अधिक सोने का आयात करता है, तो इस समय ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सरकार ने इसकी खरीदारी को अगले एक साल तक रोकने की अपील की है. कारण साफ है कि देश में सोने की जितनी अधिक खरीदारी होगी, उतना ही अधिक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बाहर के देशों में जाएगा. इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर प्रेशर बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था भी इससे प्रभावित होगी.

इस बीच सोने-चांदी की कीमत को लेकर खास खबर है. जी हां, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. वहीं, चांदी के भाव प्रति किलो 1500 रुपये बढ़े हैं. आइए देश में गोल्ड और सिल्वर के ताजा भाव को जानते हैं.

गोल्ड की कीमत में गिरावट

सबसे पहले हम यहां बात गोल्ड यानी सोने की करते हैं. आज शनिवार होने की वजह से मार्केट बंद है. गोल्ड और सिल्वर की जो कीमतें हैं, वो शुक्रवार के अनुसार हैं. यही कीमत शनिवार और रविवार को लागू रहेंगी. बाकी सोमवार को मार्केट खुलने के साथ इनकी कीमतों में अपडेट देखने को मिलेगा. अभी के हिसाब से बात करें तो गोल्ड की कीमत में 500 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. अभी 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,354 रुपये है. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,45,052 रुपये है और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,18,766 रुपये है.

अब हम बीते कारोबारी सत्र यानी गुरुवार की बात करते हैं. गुरुवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 947 रुपये था, जो अगले दिन शुक्रवार (अभी भी यही रेट है) को गिरावट के साथ 1 लाख 58 हजार 354 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोनी की कीमत 21 मई को 1 लाख 45 हजार 595 रुपये थी, जो 22 मई को 1 लाख 45 हजार 52 रुपये पर आ गई है. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम के गोल्ड की कीमत गुरुवार को 1 लाख 19 हजार 210 रुपये थी, जो शुक्रवार को 1 लाख 18 हजार 766 रुपये हो गई है.

सिल्वर के दाम में 1600 से अधिक बढ़त

अब बात चांदी की करते हैं. प्रति एक किलो चांदी की कीमत में शुक्रवार को 1600 रुपये से अधिक की बढ़त देखी गई. गुरुवार 21 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार 808 रुपये था, जो 22 मई को 1600 रुपये से अधिक बढ़कर 2 लाख 67 हजार 433 रुपये हो गया.

एक ग्राम सोने की कितनी कीमत?

24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 15812 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 484 रुपये है जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 11859 रुपये है. इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

Rupee Recovers: भारी गिरावट के बाद रुपये की वापसी, डॉलर के मुकाबले 41 पैसे की मजबूती

The post Gold Silver Rate: चांदी में 1600 रुपये की तेजी, तो सोना हुआ धड़ाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव first appeared on Live Times.

Related Articles