Home Latest News & Updates पिनाराई विजयन के घर रेड

पिनाराई विजयन के घर रेड

by Live India
ED Action on Pinarayi Vijayan

पिनाराई विजयन पर ईडी की कार्रवाई: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कुर्सी जाते ही उनके ऊपर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कस गया है. ईडी ने CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत बुधवार पिनाराई विजयन के घर पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी में विजयन के किराए के घर समेत राज्य में कुल 10 ठिकानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत छापेमारी की जा रही है. यह मामला CMRL से अलग-अलग लोगों को फर्जी खर्चों की आड़ में फंड ट्रांसफर करने से जुड़ा है.

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने 2018 से 2019 के दौरान विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का गैर-कानूनी पेमेंट किया, जबकि IT फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस नहीं दी थी. एजेंसी तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कन्नूर में पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन से जुड़ी 12 जगहों पर रेड और सर्च ऑपरेशन कर रही है. इस मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी बेटी भी जांच के दायरे में हैं.

10 ठिकानों पर छापेमारी

एजेंसी ने केरल में एक साथ 10 जगहों पर सर्च की, जिसमें तिरुवनंतपुरम में बेकरी जंक्शन के पास विजयन का किराए का घर भी शामिल है, जहां टी. वीना भी रहती हैं. इसके अलावा, CMRL ऑफिस और कंपनी के सीनियर अधिकारियों के ठिकानों पर भी रेड की गई. CMRL के मैनेजिंग डायरेक्टर शशिधरन कार्था से जुड़े ठिकानों पर भी जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी कथित मंथली पेमेंट से जुड़े डिजिटल डिवाइस, फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट और ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. ED टीम ने बेपोर से CPI(M) MLA और वीना विजयन के पति पीए मोहम्मद रियाज के घर पर भी रेड की.

कोर्ट का आदेश

मंगलवार को, केरल हाई कोर्ट ने CMRL की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इस मामले में ED की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी. ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था. कोर्ट ने कहा कि केस में पहली नजर में मनी लॉन्ड्रिंग का इशारा मिलता है और एजेंसी की जांच में दखल देने से मना कर दिया. कोर्ट के इस फैसले के बाद, ED ने बुधवार को अपनी रेड और पूछताछ शुरू कर दी. इस मामले को हाल के सालों में किसी सीनियर CPI(M) नेता के खिलाफ सबसे बड़ी जांच में से एक माना जा रहा है.

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR दर्ज, ईद कार्यक्रम में इस धर्म को कहा था गंदा

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles