6
मंदिर में जूते चोरी: मंदिर भगवान का घर होता है, जहां जूते-चप्पल नहीं ले जाने चाहिए. इसलिए हम सभी मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने जूते-चप्पल बाहर ही उतार देते हैं. जब मंदिर से बाहर आकर देखते हैं, तो पता चलता है किसी की चप्पल या जूता चोरी हो गया. आपकी चप्पल भी कभी न कभी जरूर चोरी हुई होगी. उस समय दिमाग खराब हो जाता है और बहुत गुस्सा आता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि चप्पल चोरी होने का आपकी किस्मत पर क्या असर पड़ेगा. बड़े- बुजुर्ग कहते हैं कि मंदिर में चप्पल चोरी होना शुभ होता है. चलिए जानते हैं, मंदिर में चप्पल चोरी होने का ज्योतिषीय कनेक्शन क्या है और यह आपके लिए फायदेमंद है या नहीं.
शुभ या अशुभ है चप्पल चोरी होना
ज्योतिष के अनुसार, मंदिर में चप्पल या जूते चोरी होना आपके लिए सच में शुभ होता है. यह आपके जीवन में किसी बड़े संकट के टलने का इशारा हो सकता है. चप्पल या जूते चोरी होने का मतलब है कि आपके ऊपर से एक बला टल गई है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होने से आपकी परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा भी चली जाती हैं.
शनि से कनेक्शन
ज्योतिष में, पैर और पैरो में पहने जाने वाली चीजें शनि ग्रह से जुड़ी होती हैं. जब किसी व्यक्ति के पुराने जूते और चप्पल मंदिर से गायब हो जाते हैं, तो इसे जीवन में शनि दोष कम होने का संकेत माना जाता है. जूते अपने साथ व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा और जीवन की परेशानियां लेकर चलते हैं. मंदिर जैसी पवित्र जगह से उनका खो जाना या चोरी हो जाना इस बात का संकेत माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन से परेशानियां दूर हो रही हैं या कोई बड़ी बला टल गई है. इसलिए, अगली बार अगर आपकी चप्पल मंदिर के बाहर चोरी हो जाए, तो खुश हो जाइएगा.
शनिवार को जूते और चप्पल चोरी होने का मतलब
मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन गरीब, जरूरतमंद या मजदूर वर्ग को जूते और चप्पल दान करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से भगवान शनि प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. इसलिए, अगर शनिवार को किसी मंदिर से चप्पल गायब हो जाती है, तो इसे शनि के अशुभ असर के कम होने का संकेत माना जाता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि चोरी करना अच्छी बात है, लेकिन मान्यताओं में इसे कर्मों के बोझ या बुरे असर को कम करने से जोड़कर देखा जाता है.
भक्ति का महाकुंभ: टूट रहे रिकॉर्ड, चारधाम में उमड़ा 20 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब, सुचारु रूप से जारी है यात्रा
समाचार स्रोत: पीटीआई
