Home News वीकेंड पर घर बैठे देखें ये 5 बेहतरीन Western Movies

वीकेंड पर घर बैठे देखें ये 5 बेहतरीन Western Movies

by Live India
वीकेंड पर घर बैठे देखें ये 5 बेहतरीन Western Movies

5 Iconic Western Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें धूल उड़ाती सुनसान सड़कें हों, घोड़े दौड़ते नजर आएं, बंदूकों की ठाए-ठाए सुनाई दे? साथ ही कहानी में थ्रिल भी आखिरी मिनट तक बना रहे, तो वेस्टर्न फिल्मों की दुनिया आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है. हॉलीवुड की हिस्ट्री में वेस्टर्न जॉनर ने कई ऐसी फिल्में दी हैं जिन्हें आज भी क्लासिक माना जाता है. इन फिल्मों की खासियत सिर्फ उनकी कहानी नहीं, बल्कि उनके यादगार कैरेक्टर्स, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार एक्टिंग भी हैं. ऐसे में आज आपके लिए ऐसी ही 5 बेहतरीन वेस्टर्न फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

द गुड, द बैड एंड द अगली

विदेशी फिल्मों का जिक्र हो और इस फिल्म का नाम न आए, ऐसा होना मुश्किल है. अमेरिकी सिविल वॉर पर बेस्ड ये फिल्म तीन गन मैन्स की कहानी है, जो छिपे हुए सोने के खजाने की तलाश में निकलते हैं. फिल्म में क्लिंट ईस्टवुड ने ब्लॉन्डी का किरदार निभाया है, जो काफी चालाक है. वहीं टुको और एंजेल आइज़ जैसे कैरेक्टर्स कहानी को और मजेदार बना देते हैं. शानदार एक्शन, बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी और यादगार म्यूज़िक इस फिल्म को वेस्टर्न सिनेमा की सबसे बड़ी क्लासिक्स में शामिल करते हैं. आप इस फिल्म को कभी भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

छुट्टियों पर जाने से पहले जरूर देखें ये 16 Holiday Films, एकदम से मूड बन जाएगा वेकेशन वाला

अनफॉरगिवन

ये फिल्म वेस्टर्न जॉनर की सबसे सीरियस फिल्मों में गिनी जाती है. कहानी एक ऐसे हत्यारे विल मनी की है, जिसने क्राइम की दुनिया छोड़ दी है. अब वो अपने बच्चों की परवरिश कर रहा है. लेकिन जब पैसों की जरूरत पड़ती है, तो वो एक आखिरी मिशन के लिए फिर से बंदूक उठा लेता है. इसके बाद कहानी कई इमोशनल और खतरनाक मोड़ों से गुजरती है. फिल्म का डायरेक्शन और लीड कैरेक्टर दोनों को क्लिंट ईस्टवुड ने ही निभाया है.

नो एंट्री फॉर ओल्ड मैन

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल पसंद है तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए. कहानी 1980 के टेक्सास की है, जहां एक आदमी को ड्रग डील के बाद छोड़ा गया करोड़ों डॉलर का बैग मिल जाता है. पैसे मिलने के बाद उसकी लाइफ पूरी तरह बदल जाती है. हालांकि, एक खतरनाक हत्यारा उसके पीछे पड़ जाता है. फिल्म में हर पल स्ट्रेस बना रहता है. जेवियर बार्डेम का खलनायक कैरेक्टर आज भी हॉलीवुड के सबसे डरावने रोल्स में गिना जाता है. आप इस फिल्म को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

हेल और हाई वाटर

इस फिल्म की कहानी दो भाइयों की है जो अपनी फैमिली की जमीन बचाने के लिए बैंकों में डकैती डालते हैं. उनके पीछे एक एक्सपीरियंस्ड टेक्सास रेंजर पड़ जाता है जो रिटायरमेंट से पहले इस केस को सुलझाना चाहता है. कहानी में क्राइम, फैमिली, इमोशन्स और सोशल मुद्दों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. आप इस फिल्म को कभी भी फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

डेस्पराडो

अगर आप वेस्टर्न फिल्मों में थोड़ा स्टाइल, रोमांस और खूब सारा एक्शन देखना चाहते हैं तो ये फिल्म आपके लिए है. कहानी एल मारियाची नाम के एक म्यूजीशियन की है, जिसकी लाइफ तब बदल जाती है जब एक ड्रग माफिया उसकी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर देता है. बदला लेने के लिए वो हथियारों से भरा गिटार केस लेकर क्रिमिनल्स के पीछे निकल पड़ता है. फिल्म में एंटोनियो बंडारेस लीड रोल में हैं. जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और बढ़िया कहानी इसकी कहानी है. ये फिल्म भी अमेजन प्राइम पर मौजूद है.

डॉक्टर बनने निकलीं, बन गईं स्टार! Sai Pallavi से Sreeleela तक, इन एक्ट्रेसेस ने MBBS छोड़ चुना फिल्मों का रास्ता

Related Articles