11
आरामदायक एड़ी: गर्मियों का मौसम आते ही वार्डरोब के साथ-साथ फुटवियर कलेक्शन को भी अपडेट करने का मन करता है. लेकिन जब बात हील्स की आती है, तो अक्सर मन में कन्फ्यूजन होती है कि, स्टाइल चुनें या कंफर्ट? कई बार खूबसूरत दिखने वाली हील्स पहली नजर में दिल जीत लेती हैं, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पैरों का दर्द सारी खुशी छीन लेता है. हालांकि, अब फैशन की दुनिया काफी बदल चुकी है. अब ऐसे कई हील स्टाइल्स मौजूद हैं जो न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि पूरे दिन कंफर्टेबल भी रहते हैं. अगर आप इस समर सीजन में फैशन और कंफर्ट दोनों का मजा लेना चाहती हैं, तो ये 4 हील स्टाइल्स आपकी शॉपिंग लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

म्यूल्स
म्यूल्स पिछले कुछ सालों से फैशन की दुनिया में छाए हुए हैं और इसकी वजह भी खास है. इनका स्लिप-ऑन डिज़ाइन पहनने में काफी ईजी होता है, जबकि इनकी डिजाइन एलिगेंट लुक देता है. जिन लड़कियों के पैर थोड़े चौड़े होते हैं, उनके लिए म्यूल्स एक शानदार ऑप्शन हैं. मीडियम या हाई हील के साथ भी ये काफी कंफर्टेबल रहते हैं.

किटन हील्स
अगर आप पहली बार हील्स पहनने की सोच रही हैं या लंबे टाइम तक आराम चाहती हैं, तो किटन हील्स आपके लिए शानदार ऑप्शन हैं. इनकी हील आमतौर पर 5 सेंटीमीटर से कम होती है, जिससे पैरों पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता. स्ट्रैपी सैंडल, फ्लिप-फ्लॉप स्टाइल या ज्वेल डिटेलिंग वाले डिज़ाइनों में किटन हील्स खूब अट्रैक्टिव लगती हैं. ऑफिस से लेकर डिनर डेट तक, ये हर मौके पर आसानी से कैरी की जा सकती हैं.
Dark Skin टोन पर सबसे ज्यादा खिलते हैं ये रंग, दिखना है रॉयल तो ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन

ब्लॉक हील सैंडल
हील्स का मतलब हमेशा अनकंफर्ट नहीं होता. अगर आप ऐसे सैंडल चाहती हैं जिसे रोजाना भी पहना जा सके, तो ब्लॉक हील्स सबसे अच्छी रहती हैं. इनका चौड़ा और स्ट्रॉन्ग बेस बॉडी का वेट अच्छी तरह बैलेंस करता है, जिससे चलना ईजी हो जाता है. कैजुअल आउटिंग हो या ऑफिस लुक, ब्लॉक हील्स हर स्टाइल के साथ शानदार लगती हैं.

स्लिम वेजेज
वेज सैंडल्स गर्मियों की बेस्ट फुटवियर में से एक हैं. ये पैरों को लंबा और अट्रैक्टिव लुक देती हैं. इसके अलावा ये चलने में भी काफी कंफर्टेबल होती हैं. खासतौर पर स्लिम वेजेज का मॉर्डन डिज़ाइन काफी एलिगेंट लगता है. शादी, पार्टी या कैंडललाइट डिनर के लिए आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकती हैं.
शुरू होने वाली है कॉलेज लाइफ, तो वॉर्डरोब में शामिल करें ये कैजुअल और क्लासी डेली-वेयर आउटफिट
