Home Lifestyle 5 Wildlife Safari जहां बारिश में मिलता है शानदार एक्सपीरियंस

5 Wildlife Safari जहां बारिश में मिलता है शानदार एक्सपीरियंस

by Live India
5 Wildlife Safari जहां बारिश में मिलता है शानदार एक्सपीरियंस

भारतीय वन्यजीव सफ़ारी: अक्सर लोग मानसून आते ही पहाड़ों और झरनों की तरफ निकल पड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं? मानसून की बारिश जंगलों को नई लाइफ देती है. हर तरफ हरियाली छा जाती है, नदियां और झीलें लबालब भर जाती हैं और जंगल में रहने वाले जानवर भी एक्टिव हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप नेचर और वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो इन जगहों पर जाना आपके लिए यादगार एक्सपीरियंस हो सकता है.

पेरियार नेशनल पार्क

केरल का फेमस पेरियार नेशनल पार्ट मानसून के टाइम किसी मैजिकल दुनिया जैसा लगता है. बारिश के बाद यहां के घने जंगल और भी हरे-भरे हो जाते हैं. पेरियार झील के किनारों पर हाथियों के झुंड अक्सर दिखाई देते हैं, जिससे बोट सफारी का मजा और बढ़ जाता है.
यहां सैंभर हिरण, गौर, ऊदबिलाव और कलरफुल मालाबार जायंट गिलहरी भी आपको आसानी से दिख जाएगी.

नागरहोल नेशनल पार्क

कर्नाटक का नागरहोल नेशनल पार्क बारिश के टाइम और खूबसूरत नजर आता है. मानसून आते ही यहां के झरने और छोटी नदियां जिंदा हो जाती हैं. घास के मैदानों में हाथियों और गौर के बड़े झुंड दिखना यहां आम हो जाता है. अगर किस्मत साथ दे तो रेयर ब्लैक पैंथर की झलक भी मिल सकती है. इसके अलावा मोरों की खूबसूरती बारिश के मौसम में और निखर जाती है.

Asia की इन 10 जगहों पर मनाएं छुट्टियां, झीलों के शहर से आर्ट आइलैंड तक, हर ट्रैवलर के लिए है कुछ खास

सतपुरा नेशनल पार्क

मध्य प्रदेश का सतपुड़ा नेशनल पार्क मानसून में अलग ही रंग दिखाता है. हालांकि, इस दौरान पार्क की कुछ जगह बंद रहती हैं, लेकिन बफर जोन टूरिस्ट्स के लिए खुले रहते हैं. बारिश के बाद यहां के जंगल पूरी तरह ताजा हो जाते हैं. बर्ड लवर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

कान्हा नेशनल पार्क

कान्हा का नाम सुनते ही बाघों की याद आती है, लेकिन मानसून में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. बारिश के बाद यहां के बड़े-बड़े घास के मैदान हरे कालीन की तरह दिखाई देते हैं. इस मौसम में जंगल शांत और फ्रेश लगता है. मानसून में जानवरों को ट्रैक करना भी ईजी हो जाता है. यहां बाघ, बारहसिंगा, सियार और जंगली कुत्ते अक्सर नजर आते हैं.

सुंदरबन नेशनल पार्क

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो सुंदरबन आपके लिए परफेक्ट जगह है. मानसून में यहां के मैंग्रोव जंगल और वाटरवे काफी मिस्ट्री क्रिएट करता है. मानसून में यहां बोट सफारी का मजा लेना अलग ही लेवल का थ्रिल है. यहां रॉयल बंगाल टाइगर, खारे पानी के मगरमच्छ, मडस्किपर मछलियां और रेयर रिवर डॉल्फिन देखने का मौका मिल सकता है.

एक स्टेट, हजार रंग! आध्यात्म, इतिहास और संस्कृति का अनोखा संगम है Uttar Pradesh, आप भी जरूर घूमें ये 10 जगहें

Related Articles