10
स्टॉक मार्केट अपडेट: वीक की शुरुआत में भारी गिरावट झेलने के बाद मंगलवार को इंडियन शेयर मार्केट ने दमदार वापसी की. दुनियाभर से मिल रहे पॉजिटिव हिंट्स और कई बड़ी कॉर्पोरेट अनाउंसमेंट्स की वजह से इन्वेस्टर्स का मूड एक बार अच्छा हो रहा है. ट्रेडिंग के दौरान आज सेंसेक्स मजबूत हुआ. वहीं,निफ्टी 23,150 के लेवल के ऊपर ट्रेड करता दिखा. बाजार में खरीदारी का माहौल लगभग सभी सेक्टर्स में देखने को मिला. आईटी सेक्टर को छोड़कर ऑटो, रियल्टी, टेलीकॉम और बैंकिंग शेयर्स में अच्छी तेजी दिख रही है. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स ने भी इन्वेस्टर्स को निराश नहीं किया. दोनों ही इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत तक मजबूत हुए हैं.
इन शेयर्स में दिखा प्रेशर
दिन के ट्रेडिंग सेशन में जियो फाइनेंशियल, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयर सबसे ज्यादा चमके. वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन और पावर ग्रिड जैसे शेयर्स में प्रेशर देखने को मिला. वैसे, मार्केट को मजबूती देने में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का बड़ा हाथ रहा. कंपनी ने गुजरात के हलोल में विंड ब्लेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू किया है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखी गई. इसके अलावा आज फार्मा सेक्टर भी चर्चा में रहा. अजंता फार्मा और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के शेयरों में बड़े ब्लॉक डील हुए.
पांच कारोबारी दिन में ₹25 हजार से अधिक गिरी चांदी, सोना भी धड़ाम; देखें गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव
इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर
इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से भी अच्छी खबर आई. दरअसल, रेल विकास निगम लिमिटेड यानी RVNL को साउथ ईस्ट सेंट्ररल रेलवे से 221 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई. वहीं आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने बताया कि मई महीने में उसकी टोल इनकम एनुअल बेसिस पर 25 प्रतिशत बढ़कर 843 करोड़ रुपये पहुंच गई है. दूसरी तरफ टेलीकॉम सेक्टर में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के इन्वेस्टर्स के लिए भी राहत भरी खबर आई. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार द्वारा लगाए गए वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज को रद्द कर दिया. इस फैसले के बाद दोनों कंपनियों के शेयर्स में पॉजिटिविटी देखने को मिली.
आईटी सेक्टर
आईटी सेक्टर से एचसीएल टेक ने एक बड़ी अनाउंसमेंट की. कंपनी ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर कैलिफोर्निया में एआई इनोवेशन जोन लॉन्च किया है. इसका उद्देश्य दुनियाभर की कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस सॉल्यूशन देने में मदद करना है. हालांकि, इस खबर के बावजूद आईटी शेयर्स में उतनी एक्साइटमेंट नज़र नहीं आ रही है.
फॉरेन इन्वेस्टर्स का हाल
फॉरेन इन्वेस्टर्स की बात करें, तो पिछले ट्रेडिंग सेशन एफआईआई ने 5,556 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 5,165 करोड़ रुपये की खरीदारी की. यही वजह रही कि बाजार पर विदेशी बिकवाली का प्रेशर कुछ हद तक बैलेंस हो गया. इस बीच रुपये ने भी मजबूती दिखाई और डॉलर के मुकाबले 95.48 के लेवल पर खुला. एशियाई बाजारों में भी पॉजिटिव माहौल देखने को मिला, जिससे इंडियन शेयर मार्केट को और सपोर्ट मिला. देखा जाए तो, आज का दिन इन्वेस्टर्स के लिए थोड़ी राहत लेकर आया है. पिछले दिनों की गिरावट के बाद बाजार ने ये हिंट दिया कि मजबूत कंपनियों और पॉजिटिव कॉर्पोरेट खबरों के दम पर इन्वेस्टर्स का भरोसा अभी भी बरकरार है.
समाचार स्रोत: पीटीआई
Rupee vs Dollar: रुपये ने पकड़ी मजबूती की रफ्तार, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त
