Home पर्यटन जून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये10 International Places

जून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये10 International Places

by Live India
जून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हैं ये10 International Places

14

सर्वोत्तम अंतर्राष्ट्रीय स्थान: घूमना-फिरना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को तरोताजा करने का सबसे बेस्ट तरीका बन चुका है. ऐसे में जब बात फॉरेन टूर की आती है तो सही टाइम और सही डेस्टिनेशन सिलेक्ट करना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आप जून की छुट्टियों में इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए शानदार हो सकता है. वैसे भी भारत में जून के महीने में गर्मी अपने पीक पर होती है. ऐसे में ज्यादातर लोग उन जगहों की तलाश में रहते हैं जहां मौसम अच्छा हो और नेचर की खूबसूरती भी भरपूर हो. हालांकि, भारत में भी कई खूबसूरत जगह हैं जो, जून की तपती गर्मी में भी सर्दी का एहसास करवाती हैं. लेकिन बहुत से लोगों का सपना होता है कि वो कभी ना कभी विदेश घूमने जाएं. वहीं, दिलचस्प बात ये है कि जून का महीना दुनिया के कई पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस पर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन टाइम है. यूरोप में समर सीजन की शुरुआत हो जाती है, अफ्रीका में सफारी का क्रेज बढ़ जाता है और एशिया के कई हिस्सों में मौसम बहुत खूबसूरत हो जाता है. लंबे दिन, साफ आसमान, कंफर्टेबल टेंपरेचर और कम भीड़ की वजह से जून में घूमना एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है. चाहे आपको पहाड़ पसंद हों, बीच पर टाइम बिताना अच्छा लगता हो, पुराने शहरों को ढूंढ़ना चाहते हों या फिर एडवेंचर का मज़ा लेना चाहते हों, जून में दुनिया के कई हिस्से आपके वेलकम के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे में आज हम भी आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो जून के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन हैं.

स्विस आल्प्स, स्विट्जरलैंड

जून का महीना स्विस आल्प्स को किसी मैजिकल दुनिया में बदल देता है. सर्दियों की बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगती है और उसके नीचे छिपी रंग-बिरंगी वादियां अपनी खूबसूरती दिखाने लगती हैं. पहाड़ों के बीच फैले हरे-भरे मैदान, जंगली फूलों की चादर और दूर तक दिखाई देने वाली बर्फीली चोटियां ऐसा सीन क्रिएट करती हैं जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकेंगे. स्विस आल्प्स की सबसे बड़ी पहचान मैटरहॉर्न और जंगफ्राउ जैसी वर्ल्ड फेमस माउंटेन पीक्स हैं. यहां के छोटे-छोटे गांव, लकड़ी से बने ट्रेडिशनल घर और पीसफुल एनवायरमेंट टूरिस्ट्स को किसी सपनों की दुनिया में ले जाते हैं. यहां आने वाले लोग ग्लेशियर एक्सप्रेस ट्रेन की सवारी करना नहीं भूलते. ये ट्रेन आपको यूरोप की सबसे खूबसूरत जर्नी पर ले जाती है. इसके अलावा लॉटरब्रुन्नेन वैली में ट्रैकिंग, जंगफ्रायोख रेलवे स्टेशन घूमना और केबल कार से पहाड़ों का सीन देखना भी यहां काफी ज्यादा पॉपुलर है. जून के महीने में भी यहां का टेंपरेचर 10 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो घूमने और ट्रैकिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

बाली, इंडोनेशिया

अगर आप ऐसी जगह ढूंढ़ रहे हैं, जहां खूबसूरत बीच, स्प्रिचुअल माहौल और नेचर की खूबसूरती एक साथ मिले, तो बाली आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. जून बाली के ड्राई सीजन का हिस्सा होता है. इस महीने यहां का मौसम साफ रहता है और समंदर भी शांत रहता है. यही वजह है कि ये टाइम स्विमिंग, सर्फिंग और आइलैंड हॉपिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा बाली अपने पुराने हिंदू मंदिरों, हरे-भरे धान के खेतों और वोल्केनो वाली पहाड़ियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां आकर माउंट बातुर से सनराइज देखना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. इसके अलावा टेगलालांग राइस टेरेसेज, उलुवातु मंदिर और नुसा दुआ के शानदार बीच भी टूरिस्ट्स को काफी ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं. जून में यहां का टेंपरेचर 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है.

मानसून में जंगल का जादू होगा डबल! भारत की 5 Wildlife Safari जहां बारिश में मिलता है सबसे शानदार एक्सपीरियंस

तंजानिया

अगर आपका मन वाइल्डलाइफ सफारी और जंगली जानवरों को करीब से देखने का है, तो जून में तंजानिया से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई होगा. ये टाइम तंजानिया में ड्राई सीजन की शुरुआत का होता है. इसी बीच दुनिया की सबसे फेमस वाइल्डलाइफ इंसिडेंट्स में से एक ‘ग्रेट माइग्रेशन’ देखने का मौका मिलता है. लाखों वाइल्डबीस्ट, ज़ेब्रा और बाकी जानवर खाने और पानी की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह की तरफ बढ़ते हैं. तंजानिया में सेरेनगेटी नेशनल पार्क में सफारी करना किसी फिल्मी एक्सपीरियंस से कम नहीं लगता. यहां शेर, चीता, हाथी, जिराफ और कई रेयर एनिमल आसानी से दिखाई दे जाते हैं. इसके अलावा नगोरोंगोरो क्रेटर घूमना और मासाई जनजाति के गांवों में जाकर उनके कल्चर को जानना भी काफी शानदार एक्सपीरियंस है. जून के महीने में यहां का टेंपरेचर 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहता है.

नॉर्वे

नॉर्वे उन देशों में शामिल है जहां नेचर वाकई में अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई देता है. जून के महीने में यहां दिन बहुत लंबे हो जाते हैं. कुछ इलाकों में तो आधी रात को भी सूरज दिखाई देता है. इस एक्सपीरियंस को मिडनाइट सन का नाम दिया गया है. इसे देखने के लिए दुनियाभर के टूरिस्ट नॉर्वे पहुंचते हैं. इसके अलावा नॉर्वे अपने शानदार फियोर्ड्स, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और खूबसूरत बीचों के लिए भी बहुत फेमस है. जून में बर्फ पिघलने की वजह से यहां खूब सारे झरने बहते हैं. वहीं, गीरांगरफियोर्ड में क्रूज जर्नी, लोफोटेन आइलैंड के कलरफुल गांव, फ्लॉम रेलवे की सवारी और ट्रैकिंग यहां के मेन अट्रैक्शन्स में से हैं.

आइसलैंड

आइसलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत और अनोखे देशों में से एक माना जाता है. यहां ज्वालामुखी भी हैं, ग्लेशियर भी हैं और गर्म पानी के नेचुरल झरने भी. जून के महीने में यहां लगभग 24 घंटे दिन की रोशनी रहती है. इसका फायदा ये होता है कि टूरिस्ट देर रात तक घूम सकते हैं और ज्यादा जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. गोल्डन सर्कल रोड ट्रिप, ब्लू लैगून में नहाना, स्कोगाफॉस और सेल्जालैंड्सफॉस जैसे झरनों को निहारना और काले रेत वाले समंदर यानी बीच पर घूमना यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद है. यानी अगर आप भी आधी रात की रोशनी में बीच पर टहलना चाहते हैं, तो आइसलैंड आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

इस गर्मी भीड़ से दूर चाहिए सुकून? ये छिपे हुए Hill Stations देंगे ठंडी हवा, शांति और यादगार छुट्टियां

ग्रीस

ग्रीस का नाम सुनते ही व्हाइट हाउस, नीले गुंबदों और समंदर के किनारे बसे खूबसूरत गांवों की तस्वीर ही सामने आ जाती है. कई बॉलीवुड गानों में ग्रीन के शानदार सीन्स देखकर लोग वहां जाने का सपना देखते हैं. ऐसे में जून का महीना ग्रीस घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है. दरअसल, इस टाइम ग्रीस का मौसम शानदार रहता है. सबसे खास इन महीने में वहां ज्यादा टूरिस्ट नहीं होते. यानी अगर आपको कम भीड़-भाड़ वाली जगह जाना है, तो ग्रीन पर फोकस कर सकते हैं. वहां सेंटोरिनी का सनसेट दुनिया के सबसे खूबसूरत सनसेट्स में गिना जाता है. इसके अलावा वोल्केनो बीच, बोटिंग और ट्रेडिशनल ग्रीक फूड टूरिस्ट्स को खूब पसंद आता है.

अमरूद

साउथ अमेरिका का देश पेरू हिस्ट्री लवर्स और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं है. यहां का माचू पिच्चू दुनिया के सात नए अजूबों में शामिल है. इसे देखने हर साल लाखों लोग दुनियाभर से आते हैं. अब ये भी जान लें कि, यहां घूमने के लिए जून का महीना क्यों बढ़िया रहता है? दरअसल, जून में पेरू का मौसम काफी साफ रहता है. यही वजह है कि इस टाइम पेरू में ट्रैकिंग करना ईजी रहता है. इसी महीने कुस्को में मनाया जाने वाला इंटी रायमी फेस्टिवल भी टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींचता है. इसके अलावा सेक्रेड वैली और इंका सिविलाइजेशन के अवशेष आपकी इस जर्नी को और भी यादगार बना देते हैं.

जून की गर्मी से चाहिए राहत? भारत के ये 8 Cool Places बना देंगे समर वेकेशन को यादगार

होक्काइडो, जापान

साउथ अफ्रीका और स्कॉटलैंड

साउथ अफ्रीका का केप टाउन भी जून के महीने में ठंडा रहता है. इसी टाइम को व्हेल देखने और नेचुरल खूबसूरती का मज़ा लेने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. टेबल माउंटेन की केबल कार में घूमना, केप पॉइंट और फेमस वाइन प्लेसेस की सैर, यहां का मेन अट्रैक्शन है.
वहीं, दूसरी तरफ स्कॉटलैंड का हाईलैंड्स भी जून में किसी खूबसूरत सपने जैसा दिखाई देता है. हरे-भरे पहाड़, खूबसूरत झीलें और पुराने किले इसे यूरोप के सबसे खूबसूरत रोड ट्रिप डेस्टिनेशंस में शामिल करते हैं. ग्लेनको घाटी, आइल ऑफ स्काई, एलियन डोनन कैसल और लोच नेस झील यहां की सबसे पॉपुलर जगह हैं.

क्यों खास है जून?

जून ऐसा महीना है जब दुनिया के कई देशों में मौसम सबसे बैलेंस रहता है. वहीं, इस टाइम भारत में बच्चों की छुट्टियां होती हैं. ऐसे में आप अपनी पूरी फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं. वहीं, ये टाइम उन टूरिस्ट्स के लिए बढ़िया है जो पीक सीजन की भारी भीड़ से बचना चाहते हैं. लेकिन वो शानदार मौसम का पूरा मज़ा भी लेना चाहते हैं. चाहे आप बर्फीले पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते हों, शानदार बीच पर आराम करना चाहते हों, जंगल सफारी का थ्रिल फील करना चाहते हों या किसी नए कल्चर को करीब से जानना चाहते हों, जून का महीना आपके लिए अनगिनत मौके लेकर आता है. इसलिए अगर आप छुट्टियों की प्लानिंग बना रहे हैं, तो इन इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस को अपनी ट्रैवल विशलिस्ट में जरूर शामिल करें. यकीन मानिए, इन जगहों की खूबसूरती और एक्सपीरियंस आपकी जर्नी को जिंदगीभर के लिए यादगार बना देंगे.

न ट्रैफिक की टेंशन, न बढ़ते खर्च की चिंता! Retirement के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये 6 शहर

Related Articles