Home Latest News & Updates Stock Market में फिर हलचल! रिलायंस से विप्रो तक बड़े अपडेट

Stock Market में फिर हलचल! रिलायंस से विप्रो तक बड़े अपडेट

by Live India
Stock Market में फिर हलचल! रिलायंस से विप्रो तक बड़े अपडेट, इन्वेस्टर्स की नजरें बाजार की हर चाल पर

शेयर बाज़ार: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही. हालांकि, कॉरपोरेट वर्ल्ड से आई कई बड़ी खबरों ने इन्वेस्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. एक तरफ दुनिया भर में चल रही चीज़ों का असर बाजार पर दिखाई दिया. वहीं, दूसरी तरफ कई बड़ी कंपनियों ने बड़े फैसलों की अनाउंसमेंट की. ऐसे में आज दिनभर मार्केट में उथल-पुथल रहने की उम्मीद बनी हुई है. सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रेशर में नजर आए. सेंसेक्स करीब 732 पॉइन्ट्स की गिरावट के साथ 76,678 के आसपास ट्रेड करता दिखा. वहीं, निफ्टी 24,000 के लेवल से नीचे फिसल गया.

टेक्नोलॉजी सेक्टर

इस बीच बॉश होम कम्फर्ट इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई. कंपनी के प्रमोटर ग्रुप ने ऑफर फॉर सेल (OFS) में एक्स्ट्रा शेयर बेचने का फैसला किया है. पहले जहां लगभग 7.22 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्लानिंग थी. अब ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन के इस्तेमाल के बाद ये बढ़कर करीब 7.97 प्रतिशत हो गई है. इस खबर के बावजूद कंपनी के शेयर्स में मजबूती देखने को मिली और स्टॉक ऊपर जाता ही दिखा. वहीं टेक्नोलॉजी सेक्टर की बड़ी कंपनी एचसीएल टेक ने चेन्नई में नया एआई इनोवेशन जोन लॉन्च करने की अनाउंसमेंट की है. इससे कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सॉल्यूशन्स को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी. हालांकि, इस पॉजिटिव खबर के बावजूद कंपनी के शेयर्स में प्रेशर दिखा और स्टॉक 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया.

मोदी सरकार के इस फैसले से फीकी पड़ी सोने की चमक! गोल्ड इंपोर्ट में 70% की भारी गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज का हाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी इन्वेस्टर्स की रडार पर बने रहे. कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयर्स में हल्की तेजी देखने को मिली. मार्केट को उम्मीद है कि रिलायंस इस बैठक में नई रणनीतियों, डिजिटल प्लानिंग और फ्यूचर की इन्वेस्टमेंट प्लानिक को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट्स कर सकती है. इसके अलावा विप्रो ने भी इन्वेस्टर्स को एक बड़ा अपडेट दिया. कंपनी ने एग्ने ग्लोबल आईटी सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाने का फैसला किया है. इसके अलावा कंपनी ने इंटरनेशनल फूड होलसेलर मेट्रो के लिए एक बड़े डेटा सेंटर माइग्रेशन प्रोजेक्ट को सक्सेसफुली पूरा करने की जानकारी भी दी.

फॉरेन इन्वेस्टर्स की बिकवाली

फॉरेन इन्वेस्टर्स की एक्टीविटीज पर भी सबकी नज़र है. 18 जून को फॉरेन इन्वेस्टर्स ने इंडियन स्टॉक मार्केट से 1,025 करोड़ रुपये की बिकवाली की. वहीं, इंडियन इन्वेस्टर्स ने 3,517 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, दुनियाभर में हो रही घटनाओं का असर बाजार पर दिखाई दिया. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई. वहीं, मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की वजह से सोने की दाम पर भी दबाव बना रहा. देखा जाए तो, शुक्रवार का दिन इन्वेस्टर्स के लिए खबरों, कॉरपोरेट अनाउंसमेंट्स और बाजार हलचल से भरा रहने वाला है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

उपलब्धि! इस मामले में एशिया में दूसरे स्थान पर पहुंचा बेंगलुरु, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

Related Articles