2
स्विट्जरलैंड बैठक रद्द: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते के बाद, दोनों देशों के बीच एक बार फिर अड़चन आ गई है. शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में बैठक होनी थी और फाइनल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जाने थे. लेकिन अब यह मीटिंग टाल दी गई है. अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जे.डी. वेंस ने स्विट्जरलैंड का दौरा टाल दिया है. इस बीच इजरायल ने भी लेबनान में पर हमले किए हैं, जिसके कारण ईरान ने अपना डेलीगेशन स्विट्जरलैंड भेजने से इनकार कर दिया है.
फाइनल डील से पहले इजरायल ने कर दिया हमला
इजरायल की मिलिट्री ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेना ने रात भर दक्षिणी लेबनान में कई जगहों पर हमले किए. लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोग मारे गए. ये हमले ऐसे समय पर हुए जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए स्विट्जरलैंड में फाइनल पीस डील साइन होने वाली थी. दक्षिणी लेबनान पर इजराइल का कब्जा और ईरान के सपोर्ट वाले शिया मिलिशिया हिज़्बुल्लाह पर उसके लगातार हमले बातचीत में एक अहम मुद्दा रहे हैं.
ईरान ने डेलीगेशन भेजने से किया इनकार
इजरायल का कहना है कि उसे इस इलाके पर कब्जा बनाए रखना चाहिए और हिज़्बुल्लाह से लड़ने के लिए उसे पूरी आजादी मिलनी चाहिए क्योंकि वह उत्तरी इजरायल में हमले कर रहा है. बातचीत को टाला जाना तब हुआ जब अल-मायादीन, एक पैन-अरब सैटेलाइट चैनल जो राजनीतिक रूप से हिज़्बुल्लाह से जुड़ा है, ने खबर दी कि लेबनान में इजराइल के चल रहे मिलिट्री कैंपेन की वजह से ईरान ने स्विट्जरलैंड में अपना डेलीगेशन भेजने से इनकार कर दिया है. हालांकि अमेरिका और ईरान दोनों की तरफ से वार्ता रद्द करने के अलग-अलग कारण बताए गए हैं.
व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस ने कहा कि यह फैसला यात्रा और बातचीत की तैयारियों से जुड़ी लॉजिस्टिक दिक्कतों की वजह से लिया गया. असल में ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को रोकने के लिए समझौते पर डिजिटली साइन पहले ही हो चुके हैं. दोनों के बीच 14-पॉइंट MoU के टेक्निकल पहलुओं पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में एक मीटिंग होनी थी. दोनों देशों के अधिकारी समझौते की शर्तों को लागू करने और आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने वाले थे. लेकिन जेडी वेंस ने बताया कि उनका स्विट्जरलैंड दौरा अभी फाइनल नहीं हुआ है और आगे की तारीख बताई जाएगी.
ईरान के न्यूक्लियर साइट की जांच करेंगे UN अधिकारी, शांति समझौते के बाद US ने दी जानकारी
समाचार स्रोत: पीटीआई
