Home मनोरंजन Lock Upp 2 Secrets अकांक्षा चमोला और सुनीता अहूजा ने खोले राज

Lock Upp 2 Secrets अकांक्षा चमोला और सुनीता अहूजा ने खोले राज

by Live India
Lock Upp 2 Secrets अकांक्षा चमोला और सुनीता अहूजा ने खोले राज

7

लॉक अप 2 रहस्य: लॉकअप सीजन 1 के सक्सेसफुल होने के बाद अब लॉकअप सीजन 2 का आगाज हो चुका है. बीते शनिवार को इसका पहला एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें पहले ही दिन कंटेस्टेंट ने अपनी लाइफ के चौंकाने वाले राज खाले. लॉकअप का रूल है कि सभी कंटेस्टेंट को शो में एंट्री करने के लिए अपनी लाइफ का एक सीक्रेट रिवील करना पड़ता है. शो का यही रूल लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है. पहले ही एपिसोड में अंकाक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा और सुनिता अहुजा जैसे सेलिब्रिटीज ने अपने सीक्रेट से सभी को हैरान कर दिया है. यहां जानें सभी के सीक्रेट.

अंकाक्षा चमोला का हो रहा तलाक

शो के पहले एपिसोड में जब एक टास्क के दौरान आकांक्षा चमोला से उनका सबसे बड़ा सीक्रेट बताने को कहा गया, तो उन्होंने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना अब साथ नहीं रह रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि वे आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा चमोला की यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर उनकी क्लिप्स वायरल हो गई. यह सबके लिए इसलिए शॉकिंग था, क्योंकि बिग बॉस के लास्ट सीजन में अकांक्षा ने अपने पति को बहुत सपोर्ट किया था. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी.

हर्षद चोपड़ा को मिला धोखा

टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ का सबसे बड़ा सीक्रेट बताते हुए बताया कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया. एक्टर ने बताया कि 2010 में उन्होंने एक ही समय में अपनी गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड दोनों को खो दिया था. हर्षद के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया. उन्होंने कहा कि यह उनकी लाइफ का एक ऐसा सीक्रेट है जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी खुलकर बात नहीं की. हर्षद यह बताते हुए काफी इमोशनल हो गए थे.

“गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए”

शो के प्रीमियर एपिसोड में सुनीता आहूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए. जब फराह खान ने सुनीता आहूजा से उनके वायरल बयान, “मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं,” के बारे में पूछा, तो सुनीता ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि प्यार के लिए बहुत दुख उठाना पड़ता है. गोविंदा के कई अफेयर थे, जो फिल्म इंडस्ट्री में आम बात मानी जाती है. सुनीता ने बताया कि वह इतने सालों से हर मुश्किल में गोविंदा के साथ खड़ी रही हैं, इसलिए उन्हें लगता है कि गोविंदा जैसा बेटा होना उनके लिए गर्व की बात होगी.

शो का फॉर्मेट

लॉकअप एक ओटीटी रियालिटी शो है, जिसका फॉर्मेट थोड़ा बिगबॉस जैसा है. इसमें 15 सेलिब्रिटीज 6 हफ्ते तक एक जेल में बंद रहेंगे और इनसे टास्क कराएंगे दो जेलर. दूसरे सीजन की कास्ट में श्रेया कालरा, योगेश रावत, रियाज अली, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, वरुण यादव, राम कपूर, शिवांगी जोशी, माधुरी ग्रोवर और पामेला सेरेना शामिल हैं. बाहर की दुनिया से पूरी तरह कटे ये कंटेस्टेंट्स मुश्किल चैलेंजेस का सामना करेंगे. रितेश देशमुख और फराह खान इस बार जेलर बनकर इनका जीना मुश्किल करने वाले हैं. पहले सीजन की बात करें, तो उसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारूकी विनर थे.

इस वीकेंड OTT पर धमाका! Netflix, JioHotstar और Amazon Prime Video पर रिलीज हुई ये 7 नई सीरीज और फिल्में

Related Articles