5
ईरान के साथ अमेरिका की शर्त: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता और सीजफायर खत्म हो जाने के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ रहा है. होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने तेहरान में कई भीषण हमले किए. इस बीच अब अमेरिका ने ईरान ने एक सार्वजनिक घोषणा करने की मांग की है. US के सीनियर अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि US मांग कर रहा है कि ईरान एक पब्लिक स्टेटमेंट दे कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है और इस जरूरी कॉरिडोर को पार करने वाले जहाजों पर अब हमला नहीं किया जाएगा.
सीजफायर खत्म!
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान के अंदरूनी पावर संघर्षों ने डील तक पहुंचना और उसे बनाए रखना मुश्किल बना दिया है. यह तब हुआ जब US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दोहराया कि वह अंतरिम सीजफायर डील को खत्म मानते हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि US युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के मकसद से बातचीत जारी रखेगा. अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप US के बातचीत करने वालों को ईरान के साथ डील करने के लिए कम समय दे रहे हैं, लेकिन, आगे आने वाली चुनौतियों का संकेत देते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर बातचीत टूट जाती है तो प्रेसिडेंट के पास कई ऑप्शन हैं.
‘ईरान के हाथ में होर्मुज की चाभी’
US अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन चाहता है कि ईरान माने कि उसके पिछले हमले गलत थे और यह भरोसा दिलाए कि स्ट्रेट का रास्ता सभी समुद्री ट्रेड के लिए खुला रहेगा और टोल नही लगेगा. लेकिन US अधिकारियों के बोलने से कुछ देर पहले, यूनाइटेड नेशंस में तेहरान के डिप्लोमैट ने रिपोर्टर्स को बताया कि होर्मुज स्ट्रेट में कोई भी एक्टिविटी (इसे खोलना या डीमाइनिंग ऑपरेशन) पूरी तरह से ईरान के हाथ में है.”
होर्मुज स्ट्रेट को सबसे जरूरी समुद्री ट्रेड रूट में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां से दुनियाभर के तेल उपभोग का 20 प्रतिशत गुजरता है. यह वॉटरवे लंबे समय से US और ईरान के बीच विवाद का कारण रहा है. फरवरी के आखिर में US और इजराइल के शुरू किए गए मिलिट्री ऑपरेशन के जवाब में ईरान ने इस स्ट्रेटेजिक वॉटरवे को असल में बंद कर दिया था. अब US चाहता है कि ईरान दुनिया के सामने यह गारंटी दे कि वह यहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला नहीं करेगा, ताकि समुद्री ट्रेड पर असर न पड़े.
ओमान में बैठक
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शनिवार को ओमान में एक मीटिंग में अपने ओमानी काउंटरपार्ट के साथ स्ट्रेट पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं. तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने अपने देश के सरकारी ब्रॉडकास्टर को बताया कि उनका मानना है कि इस वीकेंड ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक समाधान निकल सकता है.
बुशहर समेत कई शहरों पर US के हमले, ईरान ने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना
समाचार स्रोत: पीटीआई
