Home Latest News & Updates छात्र के साथ हुईं दरिंदगी की सारी हदें पार!

छात्र के साथ हुईं दरिंदगी की सारी हदें पार!

by Live India
Jharkhand Class 10 student assaulted classmates

झारखंड समाचार: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) से रैंगिंग का हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां पर 10वीं के स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई और इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए. आरोप है कि पीड़ित के साथ ऐसी हरकत उसके सहपाठियों ने की है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब स्कूल प्रशासन के नियमों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि स्कूल के छात्रावास में 10वीं कक्षा के एक स्टूडेंट को उसके 6 सहपाठियों ने कथित तौर पर बांध दिया, उसके कपड़े उतार दिए और फिर उसके साथ मारपीट भी की गई.

हाथकर बांधकर की मारपीट

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को रात निरसा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूल छात्रावास में हुई घटना गुरुवार को पीड़ित के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना एक वीडियो रिकॉर्ड भी कर लिया था और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं, निरसा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अजीत कुमार ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि पीड़ित के माता-पिता ने गुरुवार की शाम को शिकायत दर्ज कराई थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे बेटे को उसके 6 सहपाठियों ने हॉस्टल में निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ मारपीट की. माता-पिता ने दावा किया कि हमारे बच्चे के हाथ भी बांधे गए थे और आरोपियों ने बेल्ट से उसे जमकर पीटा.

बम बनाने का था प्लान, गुजरात ATS ने जैश के 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया

परिणाम भुगतने की दी धमकी

साथ ही आरोपियों ने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने के लिए गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकी दी थी. मामला यह था कि पैसों के लेन-देन को लेकर छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ और उसके बाद बातचीत हिंसा में बदल गई. पीड़ित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाला है. घायल का धनबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित परिवार का दावा है कि छात्रा डर के कारण दो दिन तक घटना के बारे में चुप रही.

गुरुवार को जब उसकी हालत बिगड़ गई और दर्द असहनीय हो गया तो छात्र ने अपने परिवार को फोन किया. अधिकारी ने बताया कि उसके रिश्तेदार तुरंत पहुंचे और उसे फिर इलाज के लिए लेकर चले गए.

समाचार स्रोत: पीटीआई

मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई कार, 2 स्कूली बच्चों समेत 3 की मौत

Related Articles