Home लाइफस्टाइल Green Bangles Designs से मिनटों में मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

Green Bangles Designs से मिनटों में मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

by Live India
Green Bangles Designs से मिनटों में मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

1

हरी चूड़ियाँ डिज़ाइन: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली के साथ फैशन का रंग भी चढ़ने लगता है. खासकर महिलाओं के लिए हरी चूड़ियां इस पावन महीने की सबसे खास एक्सेसरी मानी जाती हैं. चाहे मंदिर जाना हो, हरियाली तीज का व्रत रखना हो या फिर फैमिली फंक्शन में शामिल होना हो, ग्रीन चूड़ियों के बिना सावन का श्रृंगार अधूरा लगता है. अगर आप भी इस बार साड़ी या सूट के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 6 ग्रीन बैंगल डिजाइनों आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.

सिंपल ग्लास चूड़ियां

सावन की बात हो और कांच की हरी चूड़ियों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. सिंपल ग्लास बैंगल्स हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगती हैं. इन्हें कॉटन सूट, प्रिंटेड कुर्ती और सिल्क साड़ी, तीनों के साथ आसानी से पहना जा सकता है. अगर आप क्लासिक और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो ये सबसे अच्छा ऑप्शन है.

स्टोन वर्क बैंगल्स

अगर इस बार थोड़ा रॉयल और पार्टी लुक चाहिए, तो स्टोन वर्क वाली ग्रीन चूड़ियां ट्राई करें. इनमें लगे छोटे-छोटे स्टोन आपके एथनिक आउटफिट को फेस्टिव टच देते हैं. इन्हें बनारसी या जॉर्जेट साड़ी के साथ पहनने पर लुक और भी अच्छा लगता है.

2,600 फूलों की पंखुड़ियां, 12,000 मोती और 490 घंटे की मेहनत के बाद बना Ananya Panday का लहंगा

कुंदन चूड़ी सेट

हरियाली तीज, सावन पूजा या किसी खास फंक्शन के लिए कुंदन वर्क चूड़ियां सबसे बढ़िया रहती हैं. इनका ट्रेडिशनल डिजाइन हैवी सूट और सिल्क साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगता है. अगर आपको रॉयल लुक पसंद है, तो ये डिजाइन आपके लिए ही है.

गोल्डन कॉम्बिनेशन

सिर्फ हरी चूड़ियां पहनने की बजाय उनके बीच में गोल्डन बैंगल्स जोड़ दें. ये कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी ट्रेंड में है. खासकर हरे रंग की साड़ी, अनारकली सूट या शरारा के साथ ये स्टाइल बहुत शानदार लगता है.

पर्ल और ग्रीन बैंगल

अगर आप एलिगेंट और सॉफ्ट लुक चाहती हैं, तो पर्ल डिटेलिंग वाली ग्रीन चूड़ियां जरूर ट्राई करें. मोतियों की खूबसूरती और हरे रंग का मेल किसी भी साड़ी या सूट के साथ अच्छा लगता है. ये डिजाइन नई शादीशुदा महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

ऐसे करें स्टाइल

सिर्फ खूबसूरत चूड़ियां पहनना ही काफी नहीं है. इनके साथ मेहंदी, छोटी बिंदी, गजरा और झुमके आपके पूरे लुक को और भी प्यारा बना सकते हैं. अगर आउटफिट सिंपल है, तो हैवी चूड़ियां पहनें और अगर कपड़े पहले से हैवी हैं, तो हल्की ग्लास बैंगल्स अच्छी रहेंगी. इस सावन अपने एथनिक लुक में सिर्फ हरे रंग की साड़ी या सूट ही नहीं, बल्कि चूड़ियां भी शामिल करें.

Sawan के महीने में पहने हरे रंग के आउटफिट्स, ट्राई करें Green Suit के ये 6 लेटेस्ट डिजाइन

Related Articles