23
शेयर बाज़ार आज: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं. इस बीच आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दिखी है. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 750 अंकों से अधिक उछला है. वहीं, निफ्टी 24200 के पार पहुंच गया है. आइए अब जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी की चाल क्या है. इसके साथ ही जानेंगे कि किस शेयर में उछाल और किसमें गिरावट दिखी है.
सेंसेक्स में 750 अंकों से अधिक का उछाल
सबसे पहले 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की बात करेंगे. बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 76,765.92 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, आज बुधवार को यह हरे निशान में 77,423.77 के लेवल पर ट्रेड करते हुए खुला. 9 बजकर 37 मिनट पर इसमें 0.98 फीसदी की तेजी दिखी. यह 755.86 अंकों की तेजी के साथ 77,521.78 के लेवल पर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखा.

शेयरों में उछाल और गिरावट
सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 21 शेयरों में उछाल दिखा. वहीं, 9 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. तेजी वाले शेयरों में इंफोसिस में सबसे अधिक उछाल दिखा. यह 3.33 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में 1142.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. हिन्दुस्तान यूनिलीवर में 3.06 फीसदी की तेजी दिखी. एल एंड टी में 3.01 प्रतिशत की तेजी दिखी. इनके अलावा टीसीएस में 2.26 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.61 फीसदी की तेजी, एचडीएफसी बैंक में 1.57 फीसदी की तेजी, टेक महिंद्रा में 1.55 प्रतिशत की तेजी और इटरनल में 1.45 फीसदी का उछाल दिखा है.
अब गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इंडिगो में 1.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. पावरग्रिड में 0.47 फीसदी की सुस्ती, एक्सिस बैंक में 0.43 फीसदी की गिरावट, टाइटन में 0.37 फीसदी की सुस्ती और अडाणी पोर्ट्स में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दिखी है.

निफ्टी 24200 के पार
अब शीर्ष 50 शेयरों वाले निफ्टी की बात करेंगे. बीते कारोबारी सत्र में यह 23,985.35 के लेवल पर बंद हुआ था. वहीं, आज बुधवार को हरे निशान में उछाल के साथ यह 2,176.65 के लेवल पर ट्रेड करते हुए खुला.
9 बजकर 46 मिनट पर निफ्टी में 0.92 फीसदी की तेजी दिखी. यह हरे निशान में 220.95 अंकों के उछाल के साथ 24206.30 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. निफ्टी के शीर्ष 50 शेयरों में से 39 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. वहीं, 11 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड करते हुए दिखे.
750 अंकों से अधिक के उछाल के बाद आज भी शेयर बाजार में तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
समाचार स्रोत: पीटीआई
