210
भारतीय मुद्रा आज: बीते कई दिनों से रुपये की मजबूती बरकरार है. जानकार इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए सही संकेत बता रहे हैं. इस बीच आज गुरुवार को भी भारतीय करेंसी में तेजी दिखी है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह बढ़त के साथ 95.63 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा है.
जानकारी के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक गति और विदेशी पूंजी के प्रवाह के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत दिखा. यह उछाल के साथ 95.63 पर पहुंच गया.
बुधवार को 95.59 पर खुला रुपया
न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 95.59 पर खुला और डॉलर के मुकाबले कुछ गिरकर 95.63 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है.
बता दें कि बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 95.76 पर बंद हुआ था. वहीं, मंगलवार को मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे बढ़कर 95.82 पर बंद हुई, जबकि उससे पहले के दो लगातार सत्रों में इसमें 74 पैसे की वृद्धि हुई थी. इस बीच, डॉलर इंडेक्स, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.06 प्रतिशत बढ़कर 101.79 पर कारोबार कर रहा था.
पश्चिम एशिया में फिर युद्ध से बढ़ी चिंता
भारतीय करेंसी और डॉलर की इस चाल पर जानकार और विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद मजबूत डॉलर सूचकांक के कारण भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही.
वहीं, विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की नई आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतें 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर वापस आ गईं, क्योंकि तीन दिनों की संक्षिप्त शांति के बाद अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से तनाव बढ़ने से पश्चिम एशिया में पांच महीने से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं हैं.
अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जॉर्डन में एक अमेरिकी अड्डे पर ईरान द्वारा किए गए पहले के मिसाइल हमले के जवाब में कार्रवाई की है. यूएस ने ईरान के खिलाफ “हमलों की एक बड़ी लहर” के तहत ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से संबंधित “दर्जनों” ठिकानों पर हमला किया है.
घरेलू शेयर बाजार का हाल
अब बात घरेलू शेयर बाजार की करें तो सेंसेक्स 44.77 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 77,699.37 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 21.65 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,270.20 पर पहुंच गया.
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 2,981.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
Rupee vs Dollar: लगातार चौथे दिन रुपये की स्थिति मजबूत, जानें डॉलर के मुकाबले कहां कर रहा ट्रेड
समाचार स्रोत: पीटीआई
