204
रामायण ट्रेलर: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. शानदार विजुअल्स और बढ़िया वीएफएक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश की झलक ने खूब तारीफ बटोरी. लेकिन चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में एक किरदार की गैरमौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया. वो किरदार है हनुमान जी, जिन्हें फिल्म में सनी देओल निभा रहे हैं. ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यही सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर सनी देओल की झलक क्यों नहीं दिखाई गई?
हनुमान अवतार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने जानबूझकर सनी देओल के हनुमान अवतार को अभी रिवील नहीं किया है. माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के करीब आते-आते उनका फर्स्ट लुक सामने लाया जाएगा. कई फिल्म एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मेकर्स की सोची-समझी रणनीति हो सकती है. एक और वजह फिल्म की कहानी से जुड़ी बताई जा रही है. दरअसल, ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. पहले पार्ट की कहानी सीता हरण तक दिखाई जाएगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान हनुमान की कहानी में एंट्री सीता हरण के बाद होती है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पहले पार्ट में उनका किरदार बहुत कम या बिल्कुल भी नजर न आए. यही वजह हो सकती है कि ट्रेलर में उन्हें नहीं दिखाया गया.
1000 करोड़ के बजट में बनेगी Allu Arjun की Raaka, दो पार्ट में आएगी पौराणिक और मॉडर्न दुनिया की महागाथा
सोशल मीडिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि ट्रेलर शानदार है, लेकिन हनुमान जी की एक झलक देखने की उम्मीद थी. वहीं, कुछ यूजर्स का दावा है कि हनुमान वाले हिस्से की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए उनका लुक फिलहाल छिपाकर रखा गया है. हाल ही में फिल्म के एक ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल ने भी अपने किरदार को लेकर बात की थी. सनी ने बताया कि उन्होंने अब तक फिल्म के लिए सिर्फ थोड़ी सी शूटिंग की है और अभी काफी काम बाकी है. सनी ने कहा कि हनुमान जी का किरदार निभाना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. उन्होंने इसे अपने करियर का बहुत खास अनुभव बताया. सनी ने कहा कि ये भूमिका आसान नहीं है, लेकिन वो पूरी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ इसे निभाने की कोशिश कर रहे हैं.
ब्रह्म मुहूर्त में ट्रेलर रिलीज
30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुए ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में शूर्पणखा, सीता हरण और युद्ध की तैयारियों जैसी कई अहम झलकियां देखने को मिलीं. हालांकि, हनुमान जी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज़ होने वाला है.
रिलीज़ हुआ Ramayana का ट्रेलर, पर सबसे ज्यादा चर्चा में हंस जिमर! जानें कौन हैं बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला ये हॉलीवुड स्टार
