Home News Alia Bhatt की मां ने ट्रोल्स को जवाब देकर मचा दिया ‘हल्ला’

Alia Bhatt की मां ने ट्रोल्स को जवाब देकर मचा दिया ‘हल्ला’

by Live India
Alia Bhatt की मां ने ट्रोल्स को जवाब देकर मचा दिया 'हल्ला'

Alia Bhatt Cannes: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड करके भारत लौटी हैं. इस बीच उनकी मम्मी सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को गजब जवाब दिया. आप भी जानें पूरा मामला.

18 मई, 2026

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट ने अपने लुक्स से बहुत से लोगों का दिल जीता. रेड कार्पेट पर उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलिया को खूब ट्रोल भी किया. लेकिन आलिया ने भी ट्रोलर को शानदार तरीके से जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी. वहीं, अपनी बेटी को निशाना बनाए जाने पर मां सोनी राजदान भी खुलकर सामने आईं और सोशल मीडिया पर फैलती नफरत पर अपनी नाराजगी जाहिर की. आलिया के बाद अब उनकी मम्मी का पोस्ट भी तेज़ी से वायरल हो रहा है.

कान्स में आलिया का जलवा

आलिया भट्ट इस साल लगातार दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुईं. 33 साल की आलिया ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने इस बार पीच टोन बस्टियर गाउन और आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन पहनकर फैशन लवर्स को इंप्रेस किया. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नई बहस छेड़ दी. वीडियो में आलिया रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आ रही थीं, लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उन्हें पहचान नहीं पाए और उन्होंने कैमरे नीचे कर दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई. कुछ लोगों ने आलिया का सपोर्ट किया, जबकि कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर उनकी पहचान नहीं है.

आलिया का कमेंट

इसी बीच एक यूजर ने आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, कितना बुरी बात है कि तुम्हें किसी ने नोटिस नहीं किया. इस पर आलिया ने बड़े प्यार लेकिन मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने लिखा, दुख की बात क्यों, लव? तुमने तो नोटिस किया. आलिया का ये जवाब कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिना गुस्सा किए बहुत ही क्लासी तरीके से ट्रोल्स को जवाब दिया. कई यूजर्स ने इसे सैवेज और एलिगेंट रिएक्शन बताया.

सपोर्ट में उतरीं मम्मी

वहीं, बेटी आलिया के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान ने भी सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर निशाना साधा. उन्होंने एक पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर प्यार, नॉलेज और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बहुत ज्यादा नफरत भी भरी हुई है. उन्होंने कहा कि ये सब लोगों की सोच को भी दिखाता है. इस पर लंबे टाइम तक बहस की जा सकती है. सोनी राजदान का ये पोस्ट भी वायरल हो गया. कई लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई और कहा कि सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स को बिना वजह निशाना बनाया जाता है.

आलिया के कान्स लुक

आलिया भट्ट के कान्स लुक्स की बात करें तो इस बार उनकी फैशन चॉइस को काफी पसंद किया गया. आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में उनका रॉयल अंदाज फैशन लवर्स के बीच काफी पॉपुलर हुआ. इससे पहले पिछले साल कान्स डेब्यू में उन्होंने शिआपरेली का कस्टम गाउन पहना था, जिसे फैशन क्रिटिक्स और फैंस ने खूब पसंद किया था. जानकारी के लिए बता दें कि, 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हुई है और ये 23 मई तक चलेगा. इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी जैसी हसीनाएं भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का स्टाइल जितना वायरल हो रहा है, उससे कहीं ज्यादा उनका जवाब देने का तरीका लोगों को पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ेंः Cannes 2026 तक पहुंची Amma Ariyan, क्यों 40 साल बाद भी बेचैन कर देती है ये कल्ट मास्टरपीस?

Related Articles