16
Priyanka Chopra Cannes Look: फिलहाल हर तरफ कान्स फिल्म फेस्टिवल की ही बात हो रही है. ऐसे में आज आपके लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के कान्स लुक्स लेकर आए हैं. हमें इस बात में कोई शक नहीं है कि उन्होंने हर बार अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीता.
18 मई, 2026
प्रियंका चोपड़ा जोनस सिर्फ बॉलीवुड या हॉलीवुड का ही बड़ा नाम नहीं हैं, बल्कि वो ग्लोबल फैशन आइकन बन चुकी हैं. मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने के बाद से लेकर आज तक प्रियंका ने हर इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी अलग पहचान बनाई है. खासकर कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उनके लुक्स हमेशा लोगों का दिल जीतते आए हैं. कभी रॉयल गाउन, कभी बोल्ड सिल्हूट तो कभी मिनिमल क्लासी फैशन, प्रियंका हर बार अपने स्टाइल से फैन्स को इंप्रेस करती नजर आईं. ऐसे में आज आपके लिए कान्स रेड कार्पेट से प्रियंका चोपड़ा के शानदार लुक्स लेकर आए हैं, जिन्होंने फैशन की दुनिया में धूम मचाई.

व्हाइट गाउन
प्रियंका ने एक बार व्हाइट गाउन पहनकर कान्स के रेड कार्पेट पर फेयरीटेल एंट्री ली थी. इस आउटफिट में सॉफ्ट लेयर्स, बॉडी फिटिंग और नेकलाइन पर रफल डिटेलिंग थी, जिसने उनके लुक को रॉयल बना दिया. डायमंड जूलरी और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पीसी का ये लुक कान्स के सबसे खूबसूरत फैशन मोमेंट्स में शामिल हो गया.

ब्लैक सीक्विन गाउन
प्रियंका का ब्लैक सीक्विन गाउन वाला लुक आज भी उनके फैंस को याद है. ये उनके सबसे पॉपुलर कान्स अपीयरेंस में से एक है. थाई-हाई स्लिट वाले इस गाउन में वो बहुत ग्लैमरस नजर आईं. गाउन पर शिमरी डिटेलिंग ने पूरे लुक में अलग ही ड्रामा एड कर दिया. सॉफ्ट वेव्स हेयरस्टाइल और मिनिमल जूलरी के साथ प्रियंका ने क्लासिक हॉलीवुड वाइब्स दीं.

बैकलेस रेड आउटफिट
प्रियंका का रेड बैकलेस आउटफिट लुक भी काफी वायरल हुआ. इस शिमरी ड्रेस में ड्रामेटिक स्लीव्स और डीप ओपन बैक डिजाइन था, जिसने उनके लुक को बोल्ड और कॉन्फिडेंट बनाया. पोनीटेल हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट डायमंड ईयररिंग्स ने उनके रेड कार्पेट लुक को और शानदार बनाया.

लैवेंडर शीयर आउटफिट
प्रियंका ने एक बार कान्स में लैवेंडर कलर का शीयर आउटफिट पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था. इस ड्रेस में स्कल्प्टेड टेक्सचर, लेयर्ड डिटेलिंग और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिला. उनका ये लुक मॉडर्न फैशन और फेमिनिन स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लगा. सेंटर पार्टेड हेयर और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ने देसी गर्ल के पूरे लुक को और भी खास बना दिया.

आइवरी जंपसूट
प्रियंका ने ये भी साबित किया कि रेड कार्पेट पर सिर्फ हैवी गाउन ही नहीं, बल्कि मिनिमल फैशन भी गजब लग सकता है. उन्होंने आइवरी ऑफ शोल्डर जंपसूट पहना, जिसमें प्लीटेड पैंट्स और वन शोल्डर केप डिटेलिंग थी. सॉफ्ट ब्रॉन्ज मेकअप और हाफ अप हेयरस्टाइल के साथ उनका ये लुक बहुत क्लासी और मॉडर्न लगा.
यह भी पढ़ेंः हुमा कुरैशी ने कान्स में शो-ऑफ किया इंडियन कल्चर, बनारसी साड़ी और अदाओं ने लूटी महफिल
