Home Lifestyle Easy Mehendi Designs से साथ अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद

Easy Mehendi Designs से साथ अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद

by Live India
Easy Mehendi Designs से साथ अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद

Mehendi Designs for Eid: ईद के त्योहार पर अगर आप भी परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो मेहंदी के ये खूबसूरत और ईजी डिजाइन देखना ना भूलें. मेहंदी भरे हाथ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.

16 मार्च, 2026

ईद का त्योहार हो और हाथों में मेहंदी की महक न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं. चांद रात की भागदौड़ के बीच अक्सर खुद के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं जिन्हें मेहंदी लगाना पहाड़ जैसा काम लगता है, तो घबराइए मत. इस ईद पर आपको पार्लर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए 6 ऐसे ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप सिर्फ 10 मिनट में खुद लगा सकती हैं.

चांद-तारा स्टाइल

ईद के मौके पर चांद और सितारों से बेहतर और क्या हो सकता है? अपनी हथेली के बीचों-बीच एक छोटा सा सर्कल बनाएं और उसके पास डॉट्स लगाएं. उंगलियों के पोरों पर आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन बना सकती हैं. ये मेहंदी डिजाइन न सिर्फ देखने में क्लासी लगता है बल्कि बनाने में भी सबसे आसान है.

ब्रेसलेट लुक

मॉडर्न लुक चाहने वाली लड़कियों के लिए ये बेस्ट मेहंदी डिजाइन है. अगर आपको पूरी हथेली भरी हुई पसंद नहीं है, तो जूलरी स्टाइल मेहंदी ट्राई करें. अपनी कलाई पर एक पतली चेन जैसा डिजाइन बनाएं जो एक ब्रेसलेट जैसा दिखे. ये डिजाइन एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स पर अच्छा लगता है.

मंडाला आर्ट

मंडाला आर्ट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपको प्रोपर ट्रेडिशनल लुक देता है. रचने के बाद इसका डिजाइन और भी निखर कर आता है. आप इस ईद पर इसे भी ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंःSharara या Gharara? कंफ्यूजन में न खराब करें अपना लुक, जानें दोनों के बीच का असली फर्क

वन-फिंगर डिजाइन

पूरी हथेली पर डिजाइन बनाने के बजाय सिर्फ एक उंगली से शुरू करते हुए हथेली के नीचे तक एक तिरछी बेल ले जाएं. इसमें आप छोटे फूल या सिर्फ पत्तियां बना सकती हैं. ये डिजाइन हाथों को लंबा और स्लिम दिखाता है.

बैक-हैंड पैटर्न्स

हथेली के पीछे की तरफ के लिए ज्योमेट्रिक डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं. इसे बनाने के लिए बस कुछ सीधी लकीरें या चेक डिजाइन यूज करें. ये मेहंदी डिजाइन बिगिनर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

फ्लोरल डिजाइन

हथेली के बीच में एक गोल घेरा बनाएं और उसके किनारों पर छोटे-छोटे फूलों की पंखुड़ियां जोड़ दें. उंगलियों पर छोटे-छोटे पत्ते बना दें. ये डिजाइन जितना सिंपल है, उतना ही सोबर भी. इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हैवी आउटफिट के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा.

यह भी पढ़ेंः इन 6 Pastel Nail Art डिज़ाइन्स के साथ अपने हाथों को दें एक फ्रेश और क्लासी लुक, स्प्रिंग वाइब्स के लिए रहेंगे बेस्ट

Related Articles