Home मनोरंजन Friday को OTT पर रिलीज हो रही हैं 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

Friday को OTT पर रिलीज हो रही हैं 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

by Live India
Friday को OTT पर रिलीज हो रही हैं 5 नई फिल्में और वेब सीरीज

10

शुक्रवार ओटीटी रिलीज़: अगर आप भी हर शुक्रवार नई फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार करते हैं, तो ये वीकेंड आपके लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल, 12 जून को नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई और शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस बार ऑडियन्स को क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा का शानदार कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. ऐसे में आप भी इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट देख लें.

‘शेल्टर’

लायंसगेट प्ले की नई फिल्म ‘शेल्टर’ एक्शन लवर्स के लिए खास होगी. फिल्म में जेसन स्टैथम एक एक्स MI6 एजेंट के रोल में हैं, जो स्कॉटलैंड के एक सुनसान आइलैंड पर रह रहा है. लेकिन अपनी भतीजी को बचाने के बाद उसकी लाइफ फिर खतरे में पड़ जाती है. इसके बाद शुरू होता है असली थ्रिल धमाकेदार एक्शन.

‘दृढ़म’

जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘दृढ़म’ ऑडियन्स को लास्ट तक बांधे रखने का दावा करती है. कहानी इडुक्की के एक छोटे से कस्बे की है. वहां एक सब इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णन आता है, जो नई पोस्टिंग पर पीसफुल लाइफ की उम्मीद करता है. लेकिन एक सड़ी गली लाश मिलने के बाद सब कुछ बदलने लगता है. बैंक डकैती और कई क्राइम के बीच विजय को सच तक पहुंचने के लिए बहुत से चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है.

‘बेटी नहीं, भेड़िया बनाओ!’ Bobby Deol के खतरनाक मिशन पर निकलीं Alia Bhatt, रिलीज़ हुआ Alpha का दमदार टीज़र

‘मेटरनल इंस्टिंक्ट’

नेटफ्लिक्स पर आने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘मेटरनल इंस्टिंक्ट’ एक रीयल इंसिडेंट पर बेस्ड है. ये अमेरिका के पॉपुलर मर्डर केस पर है. इस फिल्म की कहानी दिखाएगी कि कैसे एक लेड ने अपनी पर्सनल लाइफ बचाने के लिए झूठ और धोखे का जाल बुना. क्लाइमैक्स आते-आते वो खुद क्रिमिनल बन जाती है. जिन लोगों को थ्रिलर और क्राइम कंटेंट पसंद हैं, उन्हें लिए ये डॉक्यूमेंट्री अच्छा ऑप्शन है.

‘राख’

अमेजन प्राइम वीडियो की नई फिल्म ‘राख’ इस हफ्ते की बड़ी रिलीज में शामिल है. फिल्म में अली फजल एक यंग पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं, जो देशभर में खतरनाक क्रिमिनल्स की तलाश में निकलता है. जांच के बीच उसे कई डरावनी चीज़ों का सामना करना पड़ता है. सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन पसंद करने वाली ऑडियन्स को ये फिल्म अच्छी लग सकती है.

‘द पॉलिगैमिस्ट’

नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘द पॉलिगैमिस्ट’ रिलेशनशिप, फ्रॉड और पावर के खेल पर बेस्ड है. इसकी कहानी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की है, जिसकी लाइफ तब बदल जाती है जब उसके पति के कई रिश्तों का खुलासा होता है. इसके बाद शुरू होती है पैसे और रिश्तों के बीच की जंग.

Virat Kohli बने भारत के सबसे Valuable Celebrity, शाहरुख और प्रियंका के अलावा जानें कौन हैं Top 10 में शामिल

Related Articles