Home Lifestyle Holi Skincare Tips ये टिप्स फॉलो करने से जल्दी छूट जाएगा रंग

Holi Skincare Tips ये टिप्स फॉलो करने से जल्दी छूट जाएगा रंग

by Live India
Holi Skincare Tips ये टिप्स फॉलो करने से जल्दी छूट जाएगा रंग

Holi Skincare Tips: आप भी होली खेलने के बाद एलियन जैसे नहीं दिखना चाहते तो होली के दिन से पहले ही अपनी स्किन को तैयार कर लें, ताकि आपको कलर आसानी से छूट जाए.

27 फरवरी, 2026

होली आने का हम सभी इंतजार करते हैं ताकि रंगों से जी भरकर खेल सकें. होली अपने साथ रंग, पकवान और बहुत सारी खुशियां लेकर आती है. “बुरा न मानो होली है” कहकर गुब्बारे मारना और टेस्टी पकोड़े खाना, पूरे दिन मस्ती से भरा होता है. लेकिन यह मस्ती बाद में भारी पड़ जाती है, जब चेहरे से रंग नहीं छूटता. आजकल मार्केट में पक्के रंग मिलते हैं जो स्किन से आसानी से नहीं छूटते. अगर आप भी होली खेलने के बाद एलियन जैसे नहीं दिखना चाहते तो होली के दिन से पहले ही अपनी स्किन को तैयार कर लें. यहां बताएं गए टिप्स को फॉलो करने से आपकी स्किन को नुकसान नहीं होगा और कलर भी आसानी से छूट जाएगा.

होली त्वचा देखभाल युक्तियाँ

प्री होली-प्रेपरेशन

होली खेलने से पहले अपने चेहरे को तैयार कर लें. रंगों को झेलने के लिए आपकी स्किन को डबल मॉइस्चर लॉक की जरूरत होती है. इसके लिए सबसे पहले हल्का हाइड्रेटिंग जेल या एलोवेरा जेल लगाएं. इसके बाद कोई भी थिक मॉइस्चराइज़र या नारियल तेल लगाएं. इससे एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है. होली खेलने से पहले आप अपनी स्किन को बर्फ़ से प्री-टाइट कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, होली खेलने से 10-15 मिनट पहले अपने चेहरे पर हल्के हाथों से बर्फ मलें. इससे पोर्स टाइट हो जाते हैं. होली अक्सर धूप में खेली जाती है, इसलिए कम से कम SPF 30 या उससे ज़्यादा वाला वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन लगाएं. इसे अपनी गर्दन, कान और हाथों पर भी लगाना न भूलें.

होली त्वचा देखभाल युक्तियाँ

होली खेलने के बाद ऐसे छुड़ाएं कलर

दूध और बेसन से साफ करें- कई लोग कलर हटाने के लिए बार-बार साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है. इसकी जगह, कच्चा दूध और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे लगाएं. इससे पिगमेंट हटेगा और स्किन सॉफ्ट रहेगी.

कलर हटाने से पहले चेहरे और बॉडी पर नारियल या ऑलिव ऑयल लगाएं और धीरे से मसाज करें. इससे पिगमेंट आसानी से हट जाएगा और स्किन मॉइस्चराइज़ होगी.

दही और शहद का इस्तेमाल करें- अगर बेसन पेस्ट और तेल लगाने से भी कलर न छूटें, तो दही और शहद मिलाकर चेहरे और बॉडी पर लगाएं. इसे थोड़ी देर सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे न सिर्फ़ पिगमेंट हटेगा बल्कि स्किन ग्लो भी करेगी.

मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाएं- मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे और बॉडी पर लगाएं. इससे आपकी स्किन रिलैक्स होगी.

Related Articles