Home मनोरंजन IPL जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे Anushka Sharma-Virat Kohli

IPL जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे Anushka Sharma-Virat Kohli

by Live India
IPL जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे Anushka Sharma-Virat Kohli

18

Anushka Sharma-Virat Kohli After IPL: इंडियन क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी सादगी और स्प्रिचुअल सोच की वजह से लाइमलाइट में हैं. आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद जहां ज्यादातर प्लेयर्स छुट्टियां या सेलिब्रेशन चुनते हैं, वहीं विराट और अनुष्का ने अपनी खुशी को भगवान के साथ शेयर करना ज्यादा बेहतर समझा. दरअसल, आईपीएल ट्रॉफी जीतने के कुछ ही टाइम बाद ये स्टार कपल उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन पहुंचा. यहां दोनों ने संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों का बहुत ही सिंपल लुक देखने को मिला, जिसने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया.

सादगी ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में बहुत ही नॉर्मल अंदाज में नजर आए. दोनों ने माथे पर तिलक लगाया हुआ था. अनुष्का शर्मा ने पेस्टल कलर का सिंपल कुर्ता सेट पहना था, जिसके साथ उन्होंने गुलाबी दुपट्टे से सिर ढका हुआ था. वहीं, विराट कोहली ब्राउन शर्ट और बेज कलर की पैंट में नजर आए. दोनों ने मास्क पहन रखा था. इतना ही नहीं विराट और अनुष्का आश्रम परिसर में नंगे पैर घूमते दिखाई दिए.
आश्रम के शांत माहौल और हरियाली के बीच दोनों स्प्रिचुअल एनर्जी का एक्सपीरियंस करते दिखे. दोनों के साथ विराट के भाई और भाभी भी उनके साथ थे.

जीत के बाद दर्शन

आईपीएल 2026 विराट कोहली और उनकी टीम के लिए बहुत खास रहा. RCB ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. फाइनल मैच में विराट कोहली ने अपनी आईपीएल करियर की सबसे तेज हॉफ सेंचुरी लगाकर फैंस को खुश कर दिया. उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. ट्रॉफी जीतने के बाद विराट और अनुष्का को टीम के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया था. हालांकि, इसके तुरंत बाद दोनों का वृंदावन पहुंचना लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

‘टाइगर’ के निशाने पर ‘काला हिरण’! जानें Salman Khan की लाइफ के 27 साल पुराने चैप्टर के बारे में सब कुछ!

वृंदावन से लगाव

ये पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों. पिछले कई सालों में दोनों कई बार मथुरा-वृंदावन जा चुके हैं. इसके अलावा वो उत्तराखंड में नीम करोली बाबा आश्रम में भी कई बार दर्शन कर चुके हैं. करियर और पर्सनल लाइफ से अचीवमेंट्स को लेकर ये कपल अक्सर स्प्रिचुअल गुरुओं का आशीर्वाद लेने पहुंचता है. यही वजह है कि फैंस उन्हें एक इंस्पायरिंग कपल की तरह देखते हैं.

फैंस के फेवरेट ‘विरुष्का’

आईपीएल जीत के बाद विराट और अनुष्का का सिंपल अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस का कहना है कि सक्सेस मिलने के बावजूद दोनों अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. वहीं, एक तरफ विराट ने मैदान पर बल्ले से कमाल दिखाया, तो दूसरी तरफ जीत के बाद वृंदावन पहुंचकर उन्होंने ये मैसेज भी दिया कि मेहनत और सक्सेस के साथ आस्था का साथ भी उतना ही जरूरी है.

जिस आवाज़ को दुनिया समझती रही लता मंगेशकर, वो थीं Suman Kalyanpur; आज भी सुपरहिट हैं उनके ये गाने

Related Articles