Home Latest News & Updates IPL में क्यों नहीं खरीदा विराट कोहली को दिल्ली ने?

IPL में क्यों नहीं खरीदा विराट कोहली को दिल्ली ने?

by Live India
Virender Sehwag didnt Delhi buy Virat Kohli IPL

IPL 2026 : आईपीएल का 19वां सीजन चल रहा है और फैंस का हर बार की तरह जबरदस्त मनोरंजन भी हो रहा है. इसी बीच वीरेंद्र सहवाग का एक बयान सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है.

आईपीएल 2026: इंडिया प्रीमियर लीग (IPL 2026) का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस सीजन में काफी मनोरंजन भी हो रहा है. सभी टीम शानदार खेल रही हैं और कई युवा खिलाड़ी भी अपनी जगह बनाते हुए नजर आए हैं. इसके अलावा पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु (RCB) शानदार फॉर्म है और प्वाइंट टेबल में टॉप पर विराजमान है. टीम ने अभी तक 5 मुकाबले खेली है और उसमें से 4 में जीत दर्ज कर चुकी है. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने बताया कि विराट कोहली को साल 2008 में टीम में शामिल नहीं किया गया था.

यूं नहीं किया गया कोहली को टीम में शामिल

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दिल्ली में पहले से ही ऐसे बल्लेबाज थे, जो टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे और यही वजह रही कि विराट कोहली को टीम में शामिल नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि टीम में पहले से ही मैं, गौतम गंभीर और मनोज तिवारी जैसे बल्लेबाज मौजूद थे ऐसे में टीम को टॉप ऑर्डर में जगह बनाने में काफी दिक्कत होती. उन्होंने आगे कहा कि किंग कोहली तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते थे और हमारे पास ऐसे बल्लेबाजों की संख्या अच्छी खासी थी.

टीम में मौजूद थे कई बल्लेबाज

वहीं, विराट कोहली की जगह टीम ने गेंदबाज प्रदीप सांगवान को टीम में शामिल किया गया. उसके बाद विराट कोहली आरसीबी में चले गए और अब तक उसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. कमेंट्री के दौरान सहवाग ने कहा कि आईपीएल के पहले सीजन 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शिखर धवन के साथ तिलकरत्ने दिलशान भी थे. वह दोनों बल्लेबाज ओपनर थे लेकिन उस वक्त हम उन्हें इन्हें तीसरे और चौथे नंबर पर खिलाना चाहते थे. इस तरह उस वक्त हमारे पास कई सारे ऑप्शन थे और हमें मजबूरी में विराट कोहली को विड्रॉ करना पड़ा.

कोहली को न शामिल करने की थी यह वजह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा कि विराट कोहली भी ऊपरी क्रम के बल्लेबाजे थे और वह तीसरे-चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते थे. हमारे पास ऐसा स्लॉट खाली नहीं था, जिसके लिए उन्हें टीम में शामिल करें. उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त हमारे पास गेंदबाजों की संख्या काफी कम थी और यही वजह थी कि हमने विराट कोहली की जगह गेंदबाज प्रदीप सांगवान को टीम में शामिल करना बेहतर समझा.

Related Articles