4
JK Assembly Ruckus: जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के विधायक ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए. भारी हंगामे के बाद कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा.
27 मार्च, 2026
पांच हफ्ते के ब्रेक के बाद शुक्रवार को जम्मू कश्मीर का बजट सेशन शुरू हुआ और शुरू होते ही दोबारा स्थगित करने की नौबत आ गई. जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के विधायक ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए. एनसी के विधायकों ने ईरान के समर्थन में नारे लगाए और हमलों का विरोध किया. वहीं बीजेपी के विधायकों ने इस व्यवहार के लिए एनसी विधायकों पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया. हंगामा बढ़ने के आधे घंटे के लिए कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा.
वीडियो | जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अंदर हंगामा, एनसी विधायकों ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायल सैन्य कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए। बीजेपी विधायकों ने उनका पलटवार किया.#जम्मूकश्मीरविधानसभा
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F5EpsbRake
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 27 मार्च 2026
मार्शलों ने विधायकों को रोका
नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायकों ने सदन में “इजराइल मुर्दाबाद” और “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगाए. ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के बैनर भी लहराए गए. भाजपा विधायकों ने इसका विरोध किया और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सपोर्ट में बैनर लहराए. नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने काले कपड़े पहने थे और उनके माथे पर खामेनेई लिखा हुआ था. देखते देखते ही विधायक आपक में भिड़ गए. सदन को आधे घंटे के लिए रोक दिया गया और मार्शल बुलाए गए. मार्शलों ने विधायकों को रोका. इसके बाद 11:00 बजे फिर से शुरू हुआ.
‘ईरान के साथ एकजुटता में खड़े हैं’
तनवीर सादिक ने कहा, “हम ईरान के साथ एकजुटता में खड़े हैं. पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और J&K सरकार एक साथ खड़ी है. जैसे उमर अब्दुल्ला ने पहले अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी, वैसे ही हम आज यहां एक साथ हैं. मैंने कॉल अटेंशन दिया है और एडजर्नमेंट मोशन पेश किया है. हमारा मानना है कि किसी भी देश को दूसरे पर हमला करने का हक नहीं है और इस तरह से एक धार्मिक नेता की हत्या निंदनीय है. देश के टॉप लीडरशिप को भी इसकी निंदा करनी चाहिए.”
वीडियो | जम्मू: तनवीर सादिक के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने मध्य पूर्व संकट पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
उनका कहना है, “हम ईरान के साथ एकजुटता से खड़े हैं। पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस और जम्मू-कश्मीर सरकार एक साथ खड़ी है। जैसा कि उमर अब्दुल्ला ने पहले कहा था… pic.twitter.com/HUd9JcH36w
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 27 मार्च 2026
विधानसभा का शेड्यूल
2 से 20 फरवरी तक चले अपने पहले सत्र के खत्म होने के बाद, पांच हफ़्ते के ब्रेक के बाद 27 मार्च को जम्मू में असेंबली का बजट सेशन दोबारा शुरू हुआ. पहले सेशन में, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 6 फरवरी को बजट पेश किया, जबकि हाउस ने हर दिन दो सिटिंग में डिटेल में चर्चा के बाद अलग-अलग डिपार्टमेंट के लिए ग्रांट पास किए. मौजूदा सेशन 4 अप्रैल को खत्म होगा. हाउस के नोटिफाइड बिजनेस शेड्यूल के मुताबिक, 30 मार्च और 1 अप्रैल प्राइवेट मेंबर्स के बिल के लिए रखे गए हैं, जबकि 31 मार्च और 2 अप्रैल प्राइवेट मेंबर्स के रेजोल्यूशन के लिए रखे गए हैं.
यह भी पढ़ें- अकेले ही नेगोशिएट कर रहे ट्रंप, अब 10 दिन आगे बढ़ाई हमला न करने की डेडलाइन, ईरान ने नहीं दिया जवाब
