Home Latest News & Updates NS Raja Subramani: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, जो होंगे देश के अगले CDS

NS Raja Subramani: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि, जो होंगे देश के अगले CDS

by Live India
NS Raja Subramani

NS Raja Subramani: एन एस राजा सुब्रमणि ने अपने 40 वर्षों के शानदार करियर में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें देश की सेना में विशिष्ट सेवा देने के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.

एनएस राजा सुब्रमणि: भारत सरकार ने देश के अगले सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस की नियु्क्ति कर दी है. शनिवार को रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी खास जानकारी दी है. मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि PVSM, AVSM, SM, VSM (रिटायर्ड) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है, वे सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. NS Raja Subramani 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद अपना पदभार ग्रहण करेंगे.

सैन्य सलाहकार हैं एन एस राजा सुब्रमणि

मिली जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं. इससे पहले इन्होंने सेना के उप-प्रमुख और मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ(GOC-in-C) के रूप में काम किया है. इसके साथ ही एन एस राजा सुब्रमणि ने पश्चिमी और उत्तरी मोर्चों पर प्रमुख ऑपरेशनल फॉर्मेशन्स की भी कमान संभाली है.

40 वर्षों का करियर

एन एस राजा सुब्रमणि ने अपने 40 वर्षों के शानदार करियर में कई बड़ी उपलब्धि हासिल की और कई तरह से देश की सेवा की है. उन्होंने ऑपरेशन राइनों के जरिए असम में आतंकवाद विरोधी अभियान में 16 गढ़वाल राइफल्स, जम्मू-कश्मीर में 168 इंफ्रैंट्री ब्रिगेड और मध्य क्षेत्र में 17 माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली है.
एन एस राजा सुब्रमणि को पश्चिमी मोर्चे पर भारतीय सेना की प्रमुख स्ट्राइक कोर, द्वितीय कोर की कमान संभालने का भी अनुभव है. उन्हें पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर ऑपरेशन संबंधित गतिविधियों का काफी अनुभव और जानकारी है.
इसके अलावा एन एस राजा सुब्रमणि के स्टॉफ और ट्रेनिंग संबंधी कार्यों में नेशनल डिफेंस अकादमी में संभागीय अधिकारी, पर्वतीय ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, कजाकिस्तान में डिफेंस अटैची, जम्मू-कश्मीर में नेशनल राइफल्स सेक्टर के उप कमांडर, रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में सैन्य खुफिया के उप महानिदेशक, वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में मुख्य प्रशिक्षक (सेना) और उत्तरी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ शामिल है.

भारतीय सैन्य अकादमी से हैं ग्रेजुएट

एन एस राजा सुब्रमणि की एजुकेशन की बात करें तो वे भारतीय सैन्य अकादमी से ग्रेजुएट हैं. उन्हें 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था. वे ज्वॉइंट सर्विसेज कमांड स्टाफ कॉलेज, यूके के ब्रैक्नेल और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं. एन एस राजा सुब्रमणि ने किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है और मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमफिल की उपाधि प्राप्त की है.

जानकारी के अनुसार, एन एस राजा सुब्रमणि को देश की सेना में विशिष्ट सेवा देने के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित भी किया गया है.

यह भी पढ़ें: मुखर्जी की माटी में भगवा का उदय, वाम सरकार की विदाई और विकसित भारत की गति, 2026 के चुनावों ने…

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles