3
प्रीतम और पेड्रो: राजकुमार हिरानी का नाम सुनते ही दिमाग में ऐसी फिल्मों की तस्वीर बनती है जो हंसाती भी हैं, रुलाती भी हैं और दिल में हमेशा के लिए बस भी जाती हैं. ‘मुन्नाभाई MBBS’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों से ऑडियन्स का दिल जीत चुके हिरानी ने अब OTT की दुनिया में कदम रखा है. उनकी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर ऑडियन्स काफी एक्साइटेड थी. कॉमेडी, क्राइम और थ्रिल का तड़का, साथ में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और वीर हिरानी जैसे कलाकार. ये सब सुनने में तो पूरा मसाला पैक लगता है. लेकिन सवाल यही है कि क्या ये वेब सीरीज सच में लोगों का दिल जीत पाएगी या फिर सिर्फ बड़े नामों का सहारा लेकर आगे बढ़ेगी?
कहानी
कहानी की शुरुआत गोवा में एक ATM लूट से होती है. पुलिस के हाथ-पांव फूल चुके हैं और केस का कोई सिरा नहीं मिल रहा. इसी बीच एंट्री होती है प्रीतम की, जो टेक्नोलॉजी का जीनियस है लेकिन एक पुलिस वाले को धमकाने के आरोप में जेल पहुंच जाता है. जेल में उसकी मुलाकात होती है इंस्पेक्टर पेड्रो यानी अरशद वारसी से. पेड्रो पुराने जमाने के पुलिस ऑफिसर हैं, जिन्हें मोबाइल ऐप्स से ज्यादा भरोसा अपनी समझ पर है. टेक्नोलॉजी से उनकी दूरी कई मजेदार सीन पैदा करती है. जब प्रीतम अपनी रिहाई के बदले केस सुलझाने का ऑफर देता है तो पेड्रो बिना देर किए तैयार हो जाता है. यहीं से शुरू होती है दो बिल्कुल अलग सोच वाले लोगों की अनोखी पार्टनरशिप. एक तरफ कंप्यूटर का जादूगर और दूसरी तरफ पुरानी सोच वाला पुलिस ऑफिसर. दोनों मिलकर क्रिमिनल्स तक पहुंचने की कोशिश करते हैं.
विक्रांत मैसी बने मास्टरमाइंड
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब स्पोर्ट्स मिनिस्टर का बेटा किडनैप हो जाता है. इस हाई-प्रोफाइल केस में एक बार फिर प्रीतम और पेड्रो की जोड़ी मैदान में उतरती है. अब कहानी में एंट्री होती है विक्रांत मैसी के कैरेक्टर मार्टिन की, जो एक खतरनाक हैकर और इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड है. प्रीतम और मार्टिन, दोनों ही टेक्नोलॉजी में माहिर हैं और एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करते हैं. यही हिस्सा सीरीज को सबसे ज्यादा दिलचस्प बनाता है. हालांकि, साइबर क्राइम और हैकिंग को जिस तरीके से सीरीज़ में दिखाया गया है, वो कई जगह काफी ईजी और पुराना लगता है. आज के टाइम में जहां ऑडियन्स हाई-टेक थ्रिलर और रियलिस्टिक टेक्नोलॉजी बेस्ड कहानियां देख चुके हैं, वहां ये प्रेजेंटेशन थोड़ा वीक लगता है.
Kangana Ranaut की Queen 2 पर 250 करोड़ का कानूनी संकट! रिलीज से पहले हाईकोर्ट पहुंचा मामला
एक्टर्स का काम
अरशद वारसी हमेशा की तरह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से कई सीन्स में आपके चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. उनका मासूम, थोड़ा भुलक्कड़ लेकिन ईमानदार पुलिस ऑफिसर वाला अंदाज आपको भी पसंद आएगा. वहीं, विक्रांत मैसी अपने कैरेक्टर में सीरियसनेस और सस्पेंस बनाए रखते हैं. वीर हिरानी भी अपने रोल में ठीक-ठाक नजर आते हैं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस कहानी को बहुत ज्यादा ऊपर नहीं ले जा पाती.
सबसे बड़ी ताकत
इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी और फैमिली फ्रेंडली अंदाज है. अगर आप बिना ज्यादा दिमाग लगाए कुछ देखना चाहते हैं तो, ये शो आपको एंटरटेन कर सकता है. लेकिन अगर आपको ‘मिर्जापुर’, ‘फर्जी’, ‘सेक्रेड गेम्स’ या ट्विस्ट से भरे स्मार्ट क्राइम थ्रिलर पसंद हैं तो ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ शायद आपको पसंद ना आए. कई जगह कहानी ऐसी लगती है जैसे ये आज के OTT की नहीं बल्कि 90s की किसी फिल्म से इंस्पायर हो.
भटकी हुई कहानी
6 एपिसोड की ये वेब सीरीज कई बार अपनी स्पीड खो देती है. कुछ सीन ऐसे हैं जिन्हें आसानी से छोटा किया जा सकता था. कई जगह ऑडियन्स अगले ट्विस्ट का इंतजार करने के बजाय ये सोचने लगती हैं कि एपिसोड कब खत्म होगा. हालांकि, राजकुमार हिरानी की पहचान हमेशा साफ-सुथरे एंटरटेनमेंट की रही है. इस सीरीज में भी उनकी वही कोशिश नजर आती है. लेकिन OTT की दुनिया अब काफी आगे बढ़ चुकी है. यहां ऑडियन्स की उम्मीदें भी पहले से कहीं ज्यादा हैं.
देखें या नहीं?
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें अच्छे एक्टर, दिलचस्प आइडिया और हल्की-फुल्की कॉमेडी तो है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले में वो दम नहीं दिखता जो इसे यादगार बना सके. अगर आप बारिश के दिन परिवार के साथ बिना ज्यादा सोच-विचार के कुछ देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज एक बार देखी जा सकती है. लेकिन अगर आप हाई स्पीड, सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट वाले शोज ढूंढ़ रहे हैं, तो शायद ये शो आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा न उतर पाए. वैसे आप इस शो को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Made in India: A Titan Story के बाद अब आएगी The Tatas! टाटा फैमिली की विरासत पर बनेगी नई सीरीज
