Home Latest News & Updates Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर पहली बार बोले CM योगी

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर पहली बार बोले CM योगी

by Live India
CM Yogi SIT probe Ram temple fund row truth light

राम मंदिर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे. यहां पर उन्होंने 245 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. यहां पर सीएम योगी ने जनता को संबोधित भी किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराने का काम किया. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र को देखो, वह कहते हैं राम भक्तों का अपमान हुआ है. ये बातें वह लोग कह रहे हैं जिन्होंने राम के नारे लगाने वाले भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं. इसके अलावा सीएम योगी ने हाल ही में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मामले पर बोलते हुए कहा कि इसकी SIT जांच चल रही है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा : CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहते हैं कि अयोध्या वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाए. योगी ने यह भी कहा कि मैं सभी पक्षों से आग्रह करूंगा कि वह इस मामले में अनर्गल टिप्पणी न करें, जो राम भक्तों को आहत करें. उन्होंने यह भी कहा कि जिसके पास इस मामले से जुड़े कोई सबूत हैं, जांच के लिए SIT के सामने पेश करें. योगी ने यह भी स्पष्ट चेतावनी दे दी कि जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो, वह किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

नाम बदलकर विदेश में की पढ़ाई, स्पेनिश थी गर्लफ्रेंड, जानें राहुल गांधी से जुड़ी दिलचस्प बातें

तीन सदस्यों की SIT गठित की

आपको बताते चलें कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावे चोरी को लेकर यूपी सरकार ने तीन सदस्यों वाली SIT गठित की है. वह अब हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है. सीएम योगी ने कहा कि ट्रस्ट के कहने पर हमने एसआईटी जांच के भी आदेश दे दिए हैं और मैं आप लोगों को इस मामले में भरोसा दिलाता हूं कि इस जांच में सबकुछ बाहर आ जाएगा. इसमें किसी को भी शंका नहीं होनी चाहिए.

15 दिनों का और इंतजार करना है

सीएम योगी ने कहा कि मैं भगवान राम के सभी भक्तों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे याद रखें की उन्होंने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है. उन्होंने हमें बताया है कि सम्मान और संयम के साथ जीवन जीना चाहिए. 500 सालों तक हमारे पूर्वजों ने भगवान राम के पवित्र स्थल को वापस लाने के लिए संघर्ष किया है. अब हमें 15 दिनों का इंतजार करना है और चिंता न करें. हालांकि, इसी बीच हमें उन लोगों की बातों में कतई नहीं आना चाहिए, जो लोग अयोध्या को बदनाम करना चाहते हैं.

Telegram को लगा झटका, “बैन रहेगा ऐप, केंद्र का आदेश सही” दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Related Articles