Home News Ramayan की रिलीज़ से पहले Ranbir Kapoor का बड़ा दांव

Ramayan की रिलीज़ से पहले Ranbir Kapoor का बड़ा दांव

by Live India
Ramayan की रिलीज़ से पहले Ranbir Kapoor का बड़ा दांव

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी रामायण को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन उससे ज्यादा अब वो रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीदने की वजह से लाइमलाइट में हैं.

15 मई, 2026

रणबीर कपूर अब सिर्फ बॉलीवुड के बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि स्मार्ट इन्वेस्टर के तौर पर भी चर्चा में हैं. हाल ही में रणबीर कपूर ने अयोध्या में करीब 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जमीन 2,134 स्क्वायर फीट में फैली हुई है और सरयू नदी के पास मौजूद एक प्रीमियम प्रोजेक्ट का हिस्सा है. राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से अयोध्या लगातार देश का सबसे चर्चित आध्यात्मिक और निवेश हब बनता जा रहा है. ऐसे में रणबीर कपूर का ये इन्वेस्टमेंट सिर्फ एक प्रॉपर्टी डील नहीं, बल्कि बदलते भारत की नई इन्वेस्टमेंट कहानी भी माना जा रहा है.

सरयू नदी के पास ज़मीन

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने ये जमीन ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में खरीदी है, जिसे द हाउस ऑफ अभिनंदन डेवलप कर रहा है. ये 75 एकड़ में फैला बड़ा लग्जरी प्लॉटेड प्रोजेक्ट है, जो सरयू नदी के किनारे बनाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में क्लब हाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और एक बड़ा सा शुद्ध शाकाहारी लग्जरी होटल भी शामिल होगा, जिसे द लीला होटल्स (The Leela Hotels) द्वारा संचालित किए जाने की बात कही जा रही है. रणबीर कपूर ने अपने इन्वेस्टमेंट को लेकर कहा कि उन्हें लगता है जैसे अयोध्या ने खुद उन्हें बुलाया है. उनके मुताबिक, अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और इतिहास का बहुत अहम हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ये जमीन उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी.

टूरिज्म का हॉटस्पॉट

रणबीर कपूर का ये कदम ऐसे समय में आया है जब अयोध्या तेजी से देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट और टूरिज्म हॉटस्पॉट में बदल रही है. पिछले कुछ सालों में यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े लेवल पर काम हुआ है. नई सड़कें, रेलवे कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट और शहरी विकास परियोजनाओं ने शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. वहीं, रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अयोध्या अब सिर्फ धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रही. यहां लंबी अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट और लग्जरी प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि बड़े बिजनेस ग्रुप्स और हाई-प्रोफाइल इन्वेस्टर्स यहां लगातार दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

जबरदस्त ग्रोथ

अभिनंदन लोढ़ा ने भी रणबीर कपूर के इन्वेस्टमेंट को अयोध्या के फ्यूचर पर भरोसे का संकेत बताया. उनके मुताबिक, अयोध्या इस समय भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बन चुकी है और आने वाले सालों में यहां टूरिज्म और रियल एस्टेट दोनों सेक्टर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी. राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और टूरिस्टों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मंदिर निर्माण से पहले जहां हर साल करीब 5.75 करोड़ लोग अयोध्या आते थे, वहीं जनवरी से जून 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 23 करोड़ तक पहुंच गई. उम्मीद है कि साल 2026 के अंत तक यहां करीब 50 करोड़ लोग पहुंच सकते हैं.

शानदार फ्यूचर

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में अयोध्या आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या दुनिया के कई बड़े धार्मिक स्थलों से भी ज्यादा रही. शहर अब ग्लोबल आध्यात्मिक पर्यटन मानचित्र पर तेजी से अपनी जगह बना रहा है. पिछले 5 से 7 सालों में अयोध्या ने जिस तरह खुद को बदला है, वो किसी फिल्मी ट्रांसफॉर्मेशन से कम नहीं है. कभी शांत धार्मिक नगरी मानी जाने वाली अयोध्या अब स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रही है. यहां 85 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की पब्लिक और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट हो चुकी हैं. अब रणबीर कपूर का ये इन्वेस्टमेंट इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आने वाले टाइम में अयोध्या नगरी सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश के सबसे बड़े लग्जरी और हाई-वैल्यू निवेश डेस्टिनेशन में से एक बन सकती है. वैसे, रणबीर से पहले अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में करोड़ों की जमीन खरीद चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः Mouni Roy और Suraj Nambiar ने खत्म किया रिश्ता, शादी के 4 साल बाद आई सेपरेशन की खबर

Related Articles