Home राष्ट्रीय Dattatreya Hosabale on Pakistan: हमें हमेशा बातचीत…- RSS

Dattatreya Hosabale on Pakistan: हमें हमेशा बातचीत…- RSS

by Live India
Dattatreya Hosabale on Pakistan: हमें हमेशा बातचीत...- RSS

12

Dattatreya Hosabale on Pakistan: होसबले ने कहा, “अगर पाकिस्तान पुलवामा जैसी घटनाएं पैदा करने की कोशिश कर रहा है, तो हमें स्थिति के अनुसार उचित जवाब देना होगा, क्योंकि किसी देश और राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा करना जरूरी है और मौजूदा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और इसका ख्याल रखना चाहिए.”

15 मई 2026

दत्तात्रेय होसबोले हैं पाकिस्तान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले के पाकिस्तान को लेकर दिया गया एक बयान देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. मालूम हो कि पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते अभी तनाव वाले हैं. हाल ही में पूरा देश पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ बीते साल भारतीय सशस्त्र बलों के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सालगिरह मनाया था. भारत की ओर से यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों के द्वारा किए गए हमले में एक नेपाली नागरिक सहित कुल 25 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद लॉन्च किया गया था. इस घटना ने देश भर में पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ लोगों में गुस्सा भर दिया था.

अब पाकिस्तान को लेकर RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले का बयान सुर्खियों में है. उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कहा है कि हमें दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए. हमें हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए. आइए जानते हैं पूरा मामला.

हमें हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए- आरएसएस

न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में RSS के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने पाकिस्तान को लेकर कई बातें कहीं हैं. मिली जानकारी के अनुसार, जब दत्तात्रेय होसबले से पूछा गया कि भारत को पाकिस्तान से कैसे निपटना चाहिए, तो उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान पुलवामा जैसी घटनाएं पैदा करने की कोशिश कर रहा है, तो हमें स्थिति के अनुसार उचित जवाब देना होगा, क्योंकि किसी देश और राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा करना जरूरी है और मौजूदा सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और इसका ख्याल रखना चाहिए. “

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन साथ ही, हमें दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए. हमें हमेशा बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए. इसीलिए राजनयिक संबंध कायम हैं, व्यापार और वाणिज्य जारी है और वीजा दिए जा रहे हैं. इसलिए हमें इन्हें रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि बातचीत के लिए हमेशा एक रास्ता खुला रहना चाहिए.”

जब आरएसएस महासचिव से पूछा गया कि क्या खेल आयोजन जारी रहने चाहिए, तो होसबले ने कहा, “बिल्कुल, वे जारी रह सकते हैं.”

लव जिहाज पर क्या बोले होसबले?

आरएसएस महासचिव ने लव जिहाज को लेकर भी अपनी बात कही. जब होसबले से पूछा गया कि वे ‘लव जिहाद’ को कैसे परिभाषित करते हैं, जो हिंदू दक्षिणपंथी अक्सर एक मुस्लिम पुरुष और एक हिंदू महिला के बीच के संबंध के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो होसाबले ने कहा, “बात यह है कि किसी ने भी इसे परिभाषित नहीं किया है. लव जिहाद शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने किया था. इसलिए इसमें हमारा कोई योगदान नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “बात यह है कि यदि दो व्यक्ति प्रेम में हैं, तो कोई धर्म, राष्ट्रीयता आदि नहीं होती. इसलिए वह प्रेम पवित्र होता है।” लेकिन, उन्होंने कहा, जब यह एक एजेंडा बन जाता है और हिंदू लड़कियों को अगवा करने की सुनियोजित साजिश रची जाती है, तो यह सवाल खड़ा करता है और तनाव पैदा करता है.

होसबले ने जोर देकर कहा कि वे केवल हिंदू लड़कियों की बात नहीं कर रहे हैं और किसी अन्य समुदाय की लड़की का अपहरण भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम, सोना न खरीदें और पेट्रोल-डीजल…, PM Modi ने देश के लोगों से की ये 7 खास अपील

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles