Home मनोरंजन Ramayana का इंतजार खत्म! रिलीज से पहले सामने आई बड़ी अपडेट

Ramayana का इंतजार खत्म! रिलीज से पहले सामने आई बड़ी अपडेट

by Live India
Ramayana का इंतजार खत्म! रिलीज से पहले सामने आई बड़ी अपडेट

67

रामायण ट्रेलर: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ का इंतजार अब आखिरकार खत्म होने वाला है. पिछले कई महीनों से फैंस जिस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उससे जुड़ी सबसे बड़ी जानकारी सामने आ गई है. निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म का पहला ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. खास बात ये है कि ट्रेलर दुनिया के सामने आने से पहले अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन
(SDCC) में दिखाया जाएगा. फिल्म की स्टारकास्ट पहले ही चर्चा में बनी हुई है. अब ट्रेलर लॉन्च को लेकर भी उत्साह चरम पर पहुंच चुका है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं.

रणबीर-यश पहुंचे अमेरिका

ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर कपूर और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों सैन डिएगो के लिए रवाना हुए. दोनों सितारे SDCC में आयोजित खास पैनल का हिस्सा बनेंगे. उनके साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे. इस इंटरनेशनल इवेंट में सिर्फ ट्रेलर ही नहीं, बल्कि फिल्म की कुछ एक्सक्लूसिव झलकियां भी दिखाई जाएंगी. साथ ही पूरी टीम इस बड़े प्रोजेक्ट के पीछे की सोच, विजन और इसकी भव्यता पर भी बात करेगी.

कब होगा ट्रेलर लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ‘रामायण’ का पैनल 24 जुलाई को भारत के टाइम के हिसाब से सुबह करीब 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच लॉन्च किया जाएगा. यहीं सबसे पहले मौजूद दर्शकों को ट्रेलर दिखाया जाएगा. इसके बाद ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ट्रेलर सुबह 10 बजे रिलीज हो सकता है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसके सुबह 8 बजे आने का दावा भी किया जा रहा है. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक ट्रेलर रिलीज का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया है. ऐसे में फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा.

थिएटर में मिस हो गई Alpha? अब घर बैठे OTT पर देखें Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज़

दमदार स्टार कास्ट

‘रामायण’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी शानदार स्टारकास्ट है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. साथ ही केजीएफ स्टार यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. ये उनका अब तक का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण रोल माना जा रहा है. इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे. अनुपम खेर फिल्म में जटायु को अपनी आवाज देंगे. इतनी बड़ी स्टारकास्ट ने ‘रामायण’ को रिलीज से पहले ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है.

दो भागों में होगी रिलीज

निर्माताओं ने पहले ही साफ कर दिया है कि ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 8 नवंबर, 2026 को रिलीज हो सकती है. इसकी आधिकारिक घोषणा ट्रेलर के दौरान की जा सकती है. हालांकि, इस तारीख की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्यों है इंतजार?

भारतीय सिनेमा में ‘रामायण’ जैसी पौराणिक कथा को इतने बड़े पैमाने पर पहले कभी पेश नहीं किया गया. मेगा बजट, इंटरनेशनल वीएफएक्स, शानदार स्टारकास्ट और वैश्विक स्तर पर प्रमोशन की वजह से यह फिल्म पहले ही सुर्खियों में है. अब सभी की नजरें 24 जुलाई पर टिकी हैं. ट्रेलर के साथ ही ये तय होगा कि क्या नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी या नहीं?

Vijay की आखिरी फिल्म या राजनीतिक रैली? फुल मास, फुल मैसेज, पर खो गई Jana Nayagan की कहानी!

Related Articles