5
रथ यात्रा के लिए साड़ी स्टाइल: रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक सेलिब्रिशन नहीं, बल्कि आस्था, एक्साइटमेंट और ट्रेडिशन का ग्रैंड कॉम्बनेशन है. इस दिन सड़कों पर कलरफुल झांकियां, जयकारों की गूंज और भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. महिलाओं के लिए ये दिन मंदिर दर्शन, रथ यात्रा में शामिल होने और फैमिली के साथ सेलिब्रेट करने का मौका होता है. हालांकि, जुलाई के मौसम में उमस, गर्मी और कभी भी होने वाली बारिश के बीच सही साड़ी चुनना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है. ऐसे में जरूरत होती है ऐसी साड़ी की, जो देखने में खूबसूरत हो, पहनने में कंपर्टेबल हो और पूरे दिन आपके स्टाइलिश भी दिखाए. अगर आप भी इस रथ यात्रा पर कुछ खास पहनने की सोच रही हैं, तो ये 6 साड़ी स्टाइल्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.
कॉटन साड़ी
रथ यात्रा जैसे लॉन्ग और बिजी डे के लिए कॉटन साड़ी सबसे बढ़िया रहती है. ये लाइटवेट होती है. उमस भरे मौसम में भी कंफर्टेबल रहती है. हैंडब्लॉक प्रिंट वाली कॉटन साड़ियां खास तौर पर त्योहारों के टाइम डिमांड में रहती है.

लिनेन साड़ी
अगर आप ट्रेडिशनल अंदाज के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो लिनेन साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है. न्यूट्रल शेड्स या ज्वेल टोन कलर्स वाली लिनेन साड़ियां बहुत ही एलिगेंट दिखती हैं. एक स्टाइलिश ब्लाउज के साथ आप भी अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बना सकती हैं.
हैंडलूम साड़ी
भारतीय त्योहारों और हैंडलूम साड़ियों का रिश्ता काफी खास है. बंगाल कॉटन, केरल कसावु या महेश्वरी जैसी हल्की हैंडलूम साड़ियां रथ यात्रा के लिए परफेक्ट रहती हैं. ये साड़िया ट्रेडिशनल भी लगती हैं और पूरे दिन पहनने में कंफर्टेबल भी रहती हैं.
सगाई में दिखना है सबसे खास? ये 6 Outfit आइडियाज बना देंगे आपके स्पेशल दिन को और भी यादगार
चंदेरी साड़ी
अगर आप कम मेहनत में रॉयल लुक चाहती हैं, तो चंदेरी साड़ी से अच्छा ऑप्शन मिलना मुश्किल है. सिल्क और कॉटन के कॉम्बिनेशन से बनी ये साड़िया काफी लाइटवेट
होती है.

ऑर्गेंजा साड़ी
रथ यात्रा के बाद होने वाले फैमिली फंक्शन या शाम की छोटी-बड़ी गेट-टुगेदर के लिए ऑर्गेंजा साड़ी बेहतरीन रहती है. ये काफी हल्की होने के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी लगती है. फ्लोरल डिजाइन्स और पेस्टल कलर वाली ऑर्गेंजा साड़ियां आपको मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती हैं.
बनारसी कॉटन साड़ी
बनारसी साड़ी आपको परफेक्ट रॉयल लुक दे सकती है. हालांकि, गर्मी में हैवी बनारसी साड़ियां पहनना ईजी नहीं होता. ऐसे में बनारसी कॉटन या हल्की सिल्क-कॉटन बनारसी साड़ियां अच्छा ऑप्शन रहती हैं.
Indian Bride के बीच बढ़ा Pakistani मेहंदी का क्रेज, ये 6 सिंपल पैटर्न बन रहे हैं लड़कियों की पहली पसंद
