Home Latest News & Updates RR vs GT :कोच नेहरा के इशारे पर बदला मैच का रुख!

RR vs GT :कोच नेहरा के इशारे पर बदला मैच का रुख!

by Live India
Mohammed Siraj dismissed Suryavanshi full form

RR vs GT : इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने कमाल किया है. लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी हैं, वह जब भी मैदान पर खेलने के लिए आते हैं तो तेज गेंदबाजों पर शुरुआत से दबदबा बनाने में लग जाते हैं.

आरआर बनाम जीटी: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में सुर्खियां बंटोर रहे हैं. इस वक्त वह किसी भी बल्लेबाज को नहीं छोड़ रहे हैं और हर एक गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की सोचते रहते हैं. इसी कड़ी में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला गया. इस दौरान शुरुआत से ही वैभव आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लगे और कुछ ही देर में गुजरात पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. इसी बीच गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने एक इशारा किया और उसके बाद मैच का पूरा रुख ही बदल गया.

तेज गेंदबाज को बनाया निशाना

मामला यह है कि सूर्यवंशी हर एक गेंदबाज को बाउंड्री के बाहर भेजने का काम कर रहे थे. फिर मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आए और सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर गगन चुंबी छक्का जड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कगिसो रबाड़ा के ओवर में दो छक्के लगाकर अपना इरादा साफ कर दिया कि वह किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं. इसी कड़ी में तीसरा ओवर डालने के लिए आए सिराज पर वैभव ने हमला जारी रखा और उन्होंने चार गेंदों में तीन छक्के जड़ दिए. इस दौरान स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ रहा था और उस वक्त ऐसा लगने लगा कि मैच में टीम का स्कोर 250 के पार पहुंच जाएगा.

नेहरा के इशारे ने किया कमाल!

वैभव सूर्यवंशी लगातार विरोधी टीम के गेंदबाज पर आग तरह बरस रहे थे. इसी बीच गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने डगआउट से मोहम्मद सिराज को इशारा करते हुए नजर आए. वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि नेहरा गेंदबाज को समझा रहे थे कि लाइन-लेंथ बदलो और स्मार्ट गेंदबाज की तरह अपनी गेंद का रुख बदलो. इसके तुरंत बाद सिराज ने 146.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाउंसर डाल दी और वैभव इस गेंद पर शॉट मारने के लिए आगे बढ़ें, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर हवा में चली गई और वह कैच आउट हो गए. इस दौरान कैच अरशद खान पकड़ लिया.

मैदान पर दहाड़ते नजर आए सिराज

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज मैदान पर दहाड़ते हुए नजर आए. उनका यह रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इस पल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इससे पहली गेंद पर सिराज ने यॉर्कर मारने की कोशिश की और सूर्यवंशी के पैर पर जाकर लगी. इसके बाद बल्लेबाज थोड़ा लड़खड़ाने लगे और फिर आखिर में सिराज ने अगली ही गेंद पर उन्हें फंसा लिया.

11 पारियों में बनाए 440 रन

बता दें कि वैभव ने अभी तक 11 पारियों में 440 रन बना दिए हैं. उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.55 रहा है. साथ ही इस सीजन में उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतकीय पारी खेली है. साथ ही इस पारी के दौरान उन्होंने ज्यादा रन बनाए. वह 16 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और तीन छक्के जड़ने का काम किया. उनकी बाउंड्री को देखते हुए ऐसा लगता है कि वैभव भागकर रन लेने में विश्वास नहीं करते हैं वह सिर्फ मैदान पर उतरने के बाद चौके और छक्कों से रन बंटोरने में विश्वास रखते हैं.

यह भी पढ़ें- क्या कुश्ती पर बयान देकर बुरी फंसी विनेश फोगाट? WFI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, दी ये सजा

Related Articles