Home Lifestyle Sharara vs Gharara? कंफ्यूजन में न खराब करें अपना पार्टी लुक

Sharara vs Gharara? कंफ्यूजन में न खराब करें अपना पार्टी लुक

by Live India
Sharara vs Gharara? कंफ्यूजन में न खराब करें अपना पार्टी लुक

Sharara vs Gharara: शादियों और त्योहार के सीजन में सबसे ज्यादा खाने और कपड़ों की ही बात होती है. ऐसे में लड़कियों का फेवरेट या तो शरारा होता है या फिर गरारा. ऐसे में अगर आप भी दोनों को लेकर कन्फ्यूज़ रहती हैं, तो आज ये उलझन भी दूर होने वाली है.

13 मार्च, 2026

शादियों का सीजन हो और कपड़ों की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. जब भी हम एथनिक वियर की बात करते हैं, तो शरारा और गरारा नाम सबसे पहले जुबां पर आते हैं. अक्सर लड़कियां इन दोनों को एक ही समझ लेती हैं. लेकिन यकीन मानिए, इन दोनों के बीच उतना ही फर्क है जितना कि चाय और कॉफी में. अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, तो आज आपकी इसी उलझन को दूर करने वाले हैं.

क्या होता है शरारा?

शरारा एक थ्री-पीस आउटफिट है जिसमें एक चौड़े घेरे वाला बॉटम, कुर्ती और दुपट्टा होता है. इसकी सबसे बड़ी पहचान ये है कि इसका घेरा कमर या हिप्स से ही शुरू हो जाता है. इसमें घुटने के पास कोई सिलाई या जोड़ नहीं होता. जब आप शरारा पहनकर चलती हैं, तो ये एक लॉन्ग स्कर्ट जैसा लुक देता है, लेकिन असल में ये एक प्लाजो होता है. शरारा आमतौर पर शिफॉन, जॉर्जेट या क्रेप जैसे लाइट फैब्रिक से बनाया जाता है. ये पहनने में बहुत कंफर्टेबल होता है. अगर आपको संगीत या मेहंदी जैसे फंक्शन में जमकर नाचना है, तो शरारा आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा. इसे आप क्रॉप टॉप या पेपलम कुर्ती के साथ पहनकर एकदम मॉडर्न लुक पा सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः Chaitra Navaratri पर इन 9 रंगों के साथ सजाएं खुद को, भक्ति भी और ग्लैमर भी; देखें हर दिन के लिए खास लुक

क्या होता है गरारा?

गरारा एक बहुत ही रॉयल और ट्रेडिशनल आउटफिट है. इसका डिजाइन शरारे से काफी अलग होता है. गरारा पैंट घुटनों तक फिटेड या स्ट्रेट होती है. घुटने पर एक खास जोड़ या बैंड होता है जिसे गोटा या कढ़ाई से सजाया जाता है. हालांकि, गरारे का असली मैजिक घुटने के नीचे शुरू होता है, जहां से ढेर सारी चुन्नटें दी जाती हैं, जिससे एक हैवी घेरा बनता है. गरारा अक्सर हैवी और महंगे कपड़ों जैसे ब्रोकेड, सिल्क या वेलवेट से बनाया जाता है. इस पर जरदोजी या गोटा-पट्टी का भारी काम किया जाता है. यही वजह है कि ये दुल्हनों और शाही खानदानों की पहली पसंद रहा है. अगर आप शादी, बारात या किसी बड़े रिसेप्शन में जा रही हैं, तो गरारा आपको एक रॉयल लुक देगा.

दोनों के बीच बड़ा अंतर

  • शरारा का घेरा ऊपर से शुरू होता है और बीच में कोई जोड़ नहीं होता. गरारे में घुटने पर एक साफ दिखने वाला जोड़ होता है.
    शरारा एक सॉफ्ट लुक देता है, जबकि गरारा एक हैवी और ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट रहता है.
  • शरारे के साथ लंबी या छोटी दोनों कुर्तियां अच्छी लगती हैं, लेकिन गरारे के साथ हमेशा छोटी कुर्ती पहनी जाती है ताकि घुटने वाला डिजाइन और नीचे का घेरा साफ नजर आए.

स्टाइलिंग टिप्स

  • मेहंदी या हल्दी जैसे फंक्शन में, जहां आपको भाग-दौड़ और डांस करना होता है, तब आप हल्का और कंफर्टेबल शरारा पहनें. पेस्टल कलर्स और हल्के प्रिंट्स वाले शरारा सेट आपको कूल लुक देंगे. बाकी शादी या रिसेप्शन पर आप गरारा कैरी कर सकती हैं.
  • अगर आप शरारा पहन रही हैं, तो बालों को खुला छोड़ सकती हैं या सॉफ्ट कर्ल्स कर सकती हैं. वहीं गरारे के साथ पासा, मांग-टीका और चांदबालियां बहुत अच्छी लगती है.
  • अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो सही फिटिंग वाला गरारा आपको लंबा दिखने में मदद कर सकता है. वहीं लंबी लड़कियों पर शरारे का फ्लो बहुत ही शानदार लगता है.
  • तो अगली बार जब आप शॉपिंग पर जाएं, तो बस घुटने वाले जोड़ को चेक करें. अगर बैंड है तो वो गरारा है और अगर नहीं तो वो शरारा है.

यह भी पढ़ेंःइन 6 डिजाइनर इंडो वेस्टर्न Kurta Set साथ लूटें महफिल, पड़ोसन और रिश्तेदार भी करेंगे जमकर तारीफ

Related Articles