Home मनोरंजन Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के ये स्टार्स

Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के ये स्टार्स

by Live India
Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के ये स्टार्स

5

फिल्मी सितारों ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन: देश के जाने-माने सुधारक और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक इन दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं. उनकी लगातार गिरती सेहत ने अब सिर्फ उनके सपोर्टर्स ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी चिंता में डाल दिया है. इसी बीच एक्ट्रेस शबाना आज़मी और सोनी राजदान ने सोशल मीडिया के जरिए वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है. शबाना आज़मी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे लोगों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वांगचुक हमेशा अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं और सच का साथ दिया है.

हेल्दी रहना जरूरी

शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, छात्रों को सोनम वांगचुक की सोच और मार्गदर्शन की जरूरत है, इसलिए उनका हेल्दी रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने वांगचुक से अपील की कि, वो अपना अनशन खत्म करें. शबाना के अलावा एक्ट्रेस सोनी राजदान ने भी एक इमोशनल मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा कि वो वांगचुक की अच्छी सेहत के लिए लगातार प्रार्थना कर रही हैं. सोनी ने कहा कि देश को उनकी जरूरत है और उन्हें अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए. उन्होंने वांगचुक से अपील की कि वो अपना अनशन खत्म कर दें और आने वाले टाइम में भी समाज के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करते रहें.

CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए सोनम वांगचुक, दीपके भी रहे मौजूद; जंतर मंतर पर शुरू हुई भूख हड़ताल

अनुराग भी आए सपोर्ट में

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि आज के टाइम में जब व्यवस्था लोगों की लाइफ के लिए इतनी संवेदनहीन हो जाए, तो ये चिंता की बात है. अनुराग ने वांगचुक को बहादुर बताते हुए कहा कि उनके जैसी हिम्मत हर किसी में नहीं होती. सत्ता की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.

जीनत का भी मिला साथ

इससे पहले एक्ट्रेस जीनत अमान भी सरकार से अपील कर चुकी हैं कि वो सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करे. उन्होंने कहा कि देश अपने सबसे प्रतिभाशाली लोगों में से एक को इस तरह खोने का जोखिम नहीं उठा सकता. वहीं, फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘चतुर सिलेंसर’ का कैरेक्टर निभाने वाले ओमी वैद्य ने भी लोगों से वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर ध्यान देने की अपील की है.

भूख हड़ताल पर सोनम

सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं. वो नीट पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे. उनकी सेहत को लेकर जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उनका वजन लगातार घट रहा है. अब तक उनका लगभग 9 किलो वेट कम हो चुका है. डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

‘मैं दो-चार दिनों में…’, भूख हड़ताल खत्म करने और संसद मार्च पर सोनम वांगचुक ने कह दी बड़ी बात

Related Articles