Home Latest News & Updates Stock Market में कहीं हरियाली तो कहीं मंदी, रुपये ने भी मारी छलांग

Stock Market में कहीं हरियाली तो कहीं मंदी, रुपये ने भी मारी छलांग

by Live India
Stock Market का रोलरकोस्टर,कहीं छाई हरियाली तो कहीं मंदी की मार; रुपये ने भी मारी छलांग

12

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार की सुबह शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स के लिए काफी कन्फूजिंग रही. जहां कई सेक्टर्स में दमदार तेज़ी दिखी, तो वहीं रुपये ने भी छलांग लगाई.

06 मार्च, 2026

आज सुबह जब बाजार खुला तो दलाल स्ट्रीट पर हलचल काफी तेज रही. अगर आप अपनी सुबह की कॉफी के साथ स्टॉक्स का हाल जानना चाहते हैं, तो बता दें कि आज निफ्टी और सेंसेक्स की चाल थोड़ी सुस्त नजर आ रही है. निफ्टी जहां 24,650 के करीब टिका हुआ है, वहीं सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, शेयर मार्केट में आज खींचतान का माहौल है क्योंकि ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर सुस्त पड़े हुए हैं. हालांकि, अच्छी बात ये है कि आईटी सेक्टर अभी भी चमक बिखेर रहा है.

कौन सा सेक्टर आगे?

आज की इस भागदौड़ में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर इन्वेस्टर्स के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं. आज ये निफ्टी के टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हैं. दूसरी तरफ, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), आईसीआईसीआई बैंक, आयशर मोटर्स और एलएंडटी जैसे शेयर्स में जमकर बिकवाली का दबाव दिख रहा है. दिलचस्प बात ये है कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4% की बढ़त देखी गई है, जिसका मतलब है कि कुछ कंपनियों में अभी भी जोश बाकी है.

यह भी पढ़ेंःमिडिल ईस्ट की जंग से ग्लोबल मार्केट को झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अटके जहाज, कच्चे तेल के बढ़ें दाम

बजाज ऑटो का हिसाब

वहीं, ऑटो सेक्टर से भी एक बड़ी खबर आ रही है. बजाज ऑटो की एसोसिएटेड कंपनी को केटीएम एजी ने 450 मिलियन यूरो का लोन टाइम से पहले ही चुका दिया है. हालांकि, इस खबर के बावजूद बजाज ऑटो के शेयर्स में करीब 0.75% की गिरावट देखी गई और ये 9,736 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. दूसरी तरह मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भी आज चर्चा में है. कंपनी ने आलियांज जियो रीइन्श्योरेंस में करीब 14.74 करोड़ शेयर खरीदकर 150 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट पूरा कर लिया है. हालांकि, शेयर की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई और ये 242 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा, आज कई बड़ी कंपनियों जैसे क्वालिटी वॉल्स और डीसीएम श्रीराम के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

रुपये की मजबूती

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो भारतीय रुपये ने आज थोड़ी मजबूती दिखाई है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 91.62 पर पहुंच गया है. इसकी एक बड़ी वजह अमेरिका का भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने के लिए दी गई 30 दिनों की छूट है. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के बीच ये खबर भारत के लिए राहत भरी है. उधर कच्चे तेल की कीमतों में भी 1% से ज्यादा की गिरावट आई है, जो भारत की इकोनॉमी के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles